जिसे बांधी राखी, उसी से रचाएगी शादी! पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ रहने पहुंची महिला, 9 साल पहले किया था प्रेम विवाह

जिसे बांधी राखी, उसी से रचाएगी शादी! पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ रहने पहुंची महिला, 9 साल पहले किया था प्रेम विवाह
Featured Image

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईसानगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पहाड़गांव के रहने वाले प्रदुम सिंह परिहार ने साल 2016 में परिजनों के विरोध के बावजूद गांव की ही शिवानी दुबे से भागकर शादी की थी। दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है और पूरा परिवार ईसानगर की श्रीराम कॉलोनी में हंसी-खुशी रह रहा था, लेकिन 9 साल बाद इस रिश्ते में ऐसा मोड़ आया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।

पति का दोस्त, जिसे मानती थी भाई… उसी से हुआ प्यार

प्रदुम के मुताबिक, उनका एक करीबी दोस्त सुमित अग्रवाल अक्सर उनके घर आता-जाता था। परिवार में सुमित का इतना भरोसा था कि शिवानी उसे अपना भाई मानती थी और राखी भी बांधती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जब प्रदुम को अपनी पत्नी और दोस्त के बीच चल रहे इस अफेयर की भनक लगी, तो घर में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि 17 सितंबर को यह पूरा मामला ईसानगर थाने तक पहुंच गया।

‘मुझे पति और बच्चे से कोई मतलब नहीं, प्रेमी के साथ रहूंगी’

ईसानगर थाने पहुंचकर पत्नी शिवानी ने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा। अपने आवेदन में शिवानी ने साफ लिखा कि वह अपनी मर्जी से पति प्रदुम से अलग होकर सुमित अग्रवाल के साथ रहना चाहती है और उससे शादी करेगी। महिला ने यह भी लिखा कि उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है। उसने आगे लिखा कि भविष्य में उसका अपने 8 साल के बेटे, पति और उनकी किसी भी संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं रहेगा।

पति ने भी दी रजामंदी, बेटे को अपने पास रखा

पति प्रदुम सिंह ने भी थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पत्नी की इच्छा को देखते हुए और सुमित के परिवार वालों की मौजूदगी में शिवानी को सुमित के साथ जाने दिया गया। प्रदुम ने अपने 8 साल के बेटे को अपने पास ही रखने की बात कही है। इसके साथ ही प्रदुम ने पुलिस से अपने और अपने बच्चे की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

इलाके में चर्चा का विषय बनी यह घटना

9 साल पहले परिवार से बगावत करके की गई शादी का इस तरह अंत होना अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां महिला अपनी मर्जी से नए रिश्ते की शुरुआत करने की बात कह रही है, वहीं पति ने अपने मासूम बेटे की जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में अपने-अपने आवेदन दे दिए हैं और पुलिस मामले की कानूनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रियांशी नर्मदा ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (JMC) में ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वह IGNOU, दिल्ली से मास्टर्स कर रही हैं। कई मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप के बाद उन्होंने 2024 में ‘TV 24’ न्यूज़ चैनल से बतौर कॉपी एडिटर अपने करियर की शुरुआत की। वर्तमान में प्रियांशी NPG News से बतौर कंटेंट राइटर जुडी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *