जिस स्कॉर्पियो में छात्रा ने सुरक्षित घर पहुंचने की उम्मीद की थी, उसी में उसके साथ हो गई दरिंदगी, कोचिंग से लौटते समय हुई वारदात, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

जिस स्कॉर्पियो में छात्रा ने सुरक्षित घर पहुंचने की उम्मीद की थी, उसी में उसके साथ हो गई दरिंदगी, कोचिंग से लौटते समय हुई वारदात, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
Featured Image

Sheikhpur News: बिहार के शेखपुरा जिले से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी ने परिजनों को फोन लगाने का नाटक कर छात्रा का भरोसा जीता और घर छोड़ने के बजाय उसे सुनसान रास्ते पर ले जाकर हवस का शिकार बनाया. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए शेखपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर वारदात के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है.

आरडी कॉलेज मोड़ पर हुई मुलाकात: शुक्रवार शाम शेखपुरा शहर के आरडी कॉलेज मोड़ पर छात्रा की कोचिंग समाप्त हुई थी. वह घर जाने के लिए टोटो का इंतजार कर रही थी. तभी शहर के जखराज स्थान निवासी शशिभूषण सिंह का पुत्र अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार अपनी स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा. आरोपी ने लखीसराय जाने का रास्ता पूछा, जो छात्रा के घर के रास्ते में ही पड़ता था. उसने घर छोड़ने का ऑफर दिया. छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने अपने मोबाइल से उसके परिजनों को कॉल मिलाया (हालांकि कॉल रिसीव नहीं हुआ) और सुरक्षित पहुंचाने का झांसा देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया.

घर ले जाने के बजाय आरोपी गाड़ी को भदौस के आगे सुनसान मदारी रोड की तरफ ले गया, जहां चलती स्कॉर्पियो के भीतर दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता को पचना गांव स्थित झारखंड मंदिर मोड़ के पास फेंक कर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: जलगांव के SBI बैंक में दिनदहाड़े 30 करोड़ का सोना लूटा: बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर निकला मास्टरमाइंड, 4 आरोपी अरेस्ट

डरी-सहमी पीड़िता पहुंची घर, महिला थाने में दर्ज हुई FIR

दरिंदगी की शिकार छात्रा रात में किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे, जहां प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शेखपुरा पुलिस ने तत्काल एसआईटी का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी.

15 दिनों में चार्जशीट, स्पीडी ट्रायल से मिलेगी सजा

शेखपुरा के एसडीपीओ (SDPO) डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले का विस्तृत खुलासा किया. पुलिस की टेक्निकल टीम और एसआईटी ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार को लखीसराय से दबोच लिया और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली. SDPO ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच तेजी से पूरी कर 15 दिनों के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *