अरुणाचल प्रदेश के शख्स ने बताई अपनी पीड़ा, कहा- भारत में रहकर भी नहीं मिला सम्मान, अब पीएम मोदी से लगाई ये गुहार

अरुणाचल प्रदेश के शख्स ने बताई अपनी पीड़ा, कहा- भारत में रहकर भी नहीं मिला सम्मान, अब पीएम मोदी से लगाई ये गुहार
अरुणाचल प्रदेश के शख्स ने बताई अपनी पीड़ा, कहा- भारत में रहकर भी नहीं मिला सम्मान, अब पीएम मोदी से लगाई ये गुहार

Viral Video: अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की कोशिश की है. इस वीडियो में उसने कहा, ‘भारत में रहकर भी हमें भारतीय होने की इज्जत नहीं मिली. आज भी लोग हमारी शक्ल देखकर तय कर लेते हैं कि हम कहां के रहने वाले हैं. हम 15 अगस्त मनाते हैं, 26 जनवरी मनाते हैं, यहां तक की बापू जी का बर्थडे भी मनाते हैं. फिर भी क्या मिलता है इनाम में? लोग चाइनीज, चिंकी, मोमो, नेपाली कहकर चिढ़ाते हैं.’

‘प्लीज मोदी जी! हमको चीन नहीं जाना है’

युवक ने आगे कहा, ‘हमें भारतीय होने पर गर्व है. हम इस मिट्टी से मोहब्बत करते हैं. तिरंगे से प्यार करते हैं. दिल में हिंदुस्तान लिए घूमते हैं. लेकिन जब कोई सिर्फ चेहरे के आधार पर हमें चीनी बोलता है या चिंकी, चाऊमीन, मोमो कहकर चिढ़ाता है तो दिल से बुरा लगता है. अरुणाचल वालों को चीनी मत बोलो. यहां के लोगों की पहचान और सम्मान की इज्जत करो. अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है. हम सब भारतीय हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक राष्ट्र, एक गौरव. कृपया इसका सम्मान करो. प्लीज मोदी जी हमको चीन नहीं जाना है.’

‘मुझे लोगों ने गलत साबित कर दिया’

26 अक्टूबर को पोस्ट किया गया ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ और 48 घंटे से भी कम समय में इसे 43 लाख लोगों ने देख लिया. 28 अक्टूबर को एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए युवक ने कहा, ‘पहले मुझे लगता था कि अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले लोगों को कोई सपोर्ट नहीं करता. लेकिन आप सभी ने मुझे गलत साबित कर दिया. सोशल मीडिया ने खूब सपोर्ट किया और कहा कि भाई तुम इंडियन हो, इंडियन हो. इसी बात पर आज आप सभी को जय हिंद.’

यहां देखें पूरा वीडियो:-

‘तुम हमेशा भारतीय हो भाई’

अपना नाम बताए बिना सोशल मीडिया पर छा जाने वाले इस युवक को बहुत प्यार मिला. इंस्टाग्राम पर लोग खुलकर उसके समर्थन में खड़े हो गए और कहने लगे कि भाई तुम हमेशा से भारतीय हो.

एक यूजर ने लिखा, ‘तुम एक सच्चे भारतीय हो भाई.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पूर्वोत्तर के लोग पूरे भारत के बाकी लोगों की तुलना में कहीं बेहतर दिखते हैं. वे ज्यादा साफ-सुथरे हैं और सिविक सेंस भी ज्यादा है. यही वजह है कि कुछ लोग इनसे नफरत करते हैं.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि आपको यह साबित करने के लिए दूसरों से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत क्यों महसूस होती है कि आप भारतीय हैं? आप भारतीय हैं, और किसी को भी आपकी पहचान पर सवाल उठाने या आपको यह महसूस कराने का हक नहीं है कि आप यहां के नहीं हैं. अपनी नागरिकता साबित करने के लिए आपके पास पहले से ही सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं, इसलिए आपको किसी और की मंजूरी की जरूरत नहीं है.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘चंद लोगों के कारण सभी को गलत समझना सही नहीं है भाई.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *