quicksamachar.in
  • देश विदेश
  • सेहत खज़ाना
  • धर्म ज्ञान
  • फिल्मी बातें
  • बिज़नेस मंत्र
  • क्रिकेट संसार
  • वायरल खबरें

टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, 15 साल बाद सितंबर में देंगे इस्तीफा, अब जॉन टर्नस को मिली कंपनी की कमान

Business 📅 21 April 2026 🕐 12:20 💬 No comments 👁️ 0 views

Quick Samachar: Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. 15 साल तक CEO पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है. 65 साल के टिम कुक सितंबर में पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह जॉन टर्नस Apple के नए CEO का पदभार संभालेंगे. कुक ने स्टीव जॉब्स के बाद यह पद संभाला था.

टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, 15 साल बाद सितंबर में देंगे इस्तीफा, अब जॉन टर्नस को मिली कंपनी की कमान
टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, 15 साल बाद सितंबर में देंगे इस्तीफा, अब जॉन टर्नस को मिली कंपनी की कमान

जानकारी के मुताबिक Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन टर्नस को कंपनी ने नया CEO नियुक्त किया है. जॉन टर्नस 1 सितंबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं टिम कुक अब कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे. जॉन टर्नस पिछले 25 सालों से Apple के साथ जुड़े हुए हैं.

CEO (Chief Executive Officer) of Apple, Tim Cook, will resign from his current position in September and will start a new role as Apples executive chairman. John Ternus, Apple’s senior vice president of Hardware Engineering, will step into the role of CEO.

— ANI (@ANI) April 20, 2026

टिम कुक ने कंपनी को लिखा लेटर

कंपनी को लिखे एक पत्र में कुक ने लिखा, ‘पिछले 15 सालों से मैं लगभग हर सुबह एक ही तरह से शुरुआत करता हूं. मैं अपना ईमेल खोलता हूं और दुनिया भर में Apple के उपयोगकर्ताओं से पिछले दिन प्राप्त संदेश पढ़ता हूं. आप अपने जीवन के छोटे-छोटे अंश मेरे साथ साझा करते हैं और मुझे बताते हैं कि Apple ने आपको कैसे प्रभावित किया है. उस पल के बारे में जब आपकी मां की जान उनकी Apple Watch ने बचाई थी. उस परफेक्ट सेल्फी के बारे में जो आपने किसी असंभव लगने वाले पहाड़ की चोटी पर ली थी. आप मुझे उन तरीकों के लिए धन्यवाद देते हैं जिनसे Mac ने आपके काम करने के तरीके को बदल दिया है और कभी-कभी मुझे परेशान भी करते हैं क्योंकि कोई ऐसी चीज़ जो आपके लिए महत्वपूर्ण है, ठीक से काम नहीं कर रही है’

“आज हमने घोषणा की है कि मैं एप्पल में अपने सफर का अगला कदम उठा रहा हूं. आने वाले महीनों में मैं एक नई भूमिका में प्रवेश करूंगा, सितंबर में सीईओ का पद छोड़कर एप्पल का कार्यकारी अध्यक्ष बनूंगा. एक नया व्यक्ति उस पद को संभालेगा जिसे मैं दिल से दुनिया का सबसे बेहतरीन पद मानता हूं. वह नेता जॉन टर्नस हैं, एक प्रतिभाशाली इंजीनियर और विचारक जिन्होंने पिछले 25 वर्षों में एप्पल के उन उत्पादों का निर्माण किया है जिन्हें हमारे उपयोगकर्ता बहुत पसंद करते हैं. वे हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हैं और हर संभव तरीके से कुछ बेहतर, साहसी, सुंदर और सार्थक बनाने पर केंद्रित रहते हैं। वे इस पद के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं’.

2011 से कर रहे थे कंपनी का नेतृत्व

साल 2011 से टिम कुक कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे. स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से CEO का पद छोड़ दिया था. उसके बाद टिम कुक ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे. पिछले काफी सालों से उनके इस्तीफे की खबरें सामने आ रही थीं, चर्चा थी कि टिम CEO का पद छोड़ सकते हैं और आखिरकार अब इस पर मुहर लग गई.

Apple में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहेंगे कुक

हालांकि टिम कुक कंपनी से पूरी तरह नहीं हटेंगे. वह Apple में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहेंगे और कंपनी के कामकाज में भूमिका निभाते रहें. साल 2011 में टिम कुक ने स्टीव जॉब्स के पद छोड़ने के बाद कंपनी की कमान संभाली थी. उन्होंने साल 1998 में Apple को जॉइन किया था.जानकारी के मुताबिक उस वक्त कंपनी कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही थी.

Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

स्टीव जॉब्स ने टिम कुक को Apple की ऑपरेशन टीम को नई दिशा में ले जाने के लिए हायर किया था. टिम कुक को स्टीव जॉब्स जैसी दूरदर्शिता वाला तकनीकी दिग्गज नहीं माना गया. लेकिन उन्होंने जॉब्स द्वारा बनाए गए iPhoneऔर अन्य तकनीकी नवाचारों का उपयोग किया. इसके जरिए उन्होंने Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

1990 के दशक में Apple कंपनी लगभग दिवालिया होने की स्थिति में थी. कुक के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई. साल 2005 से 2011 तक उन्होंने कंपनी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाई. स्टीव जॉब्स की बीमारी के दौरान टिम कुक ने कंपनी के CEO के रूप में इंटरिम भूमिका निभाई. 24 अगस्त 2011 को स्टीव जॉब्स ने टिम कुक को Apple का CEO अपॉइंट किया. टिम कुक की लीडरशिप में ऐपल ने कई बड़े मुकाम हासिल किए.

📤 Share this news

💬 WhatsApp 👍 Facebook 𝕏 Twitter

Related News

गर्मी में दूध को फटने से बचाने के लिए क्या करें, बिना फ्रिज के भी 24 घंटे खराब नहीं होगा दूध, कर लें ये उपाय

गर्मी में दूध को फटने से बचाने के लिए क्या करें, बिना फ्रिज के भी 24 घंटे खराब नहीं होगा दूध, कर लें ये उपाय

20 Apr 2026
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीब

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीब

27 Mar 2026
हावड़ा स्टेशन पर छूटते-छूटते बची वंदे भारत, RPF जवान ने दौड़कर रुकवाई ट्रेन; वीडियो वायरल

हावड़ा स्टेशन पर छूटते-छूटते बची वंदे भारत, RPF जवान ने दौड़कर रुकवाई ट्रेन; वीडियो वायरल

13 Feb 2026

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

राहा को लेकर इतनी चिंतित क्यों रहती है आलिया भट्ट, सद्गुरु से पूछा कैसे अच्छी मां बनूं, पैरेंटिंग को लेकर किए सवाल
राहा को लेकर इतनी चिंतित क्यों रहती है आलिया भट्ट, सद्गुरु से पूछा कैसे अच्छी मां बनूं, पैरेंटिंग को लेकर किए सवाल
17 Apr 2026
Dacoit Collection: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, एक हफ्ते में ही टूटने लगी कमाई की कमर
Dacoit Collection: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, एक हफ्ते में ही टूटने लगी कमाई की कमर
17 Apr 2026
लखनऊ में KGMU में 12वीं पास ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया, खुद को बताता था डॉक्टर
लखनऊ में KGMU में 12वीं पास ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया, खुद को बताता था डॉक्टर
21 Apr 2026
होर्डिंग्स से खुला राज! प्रियंका-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ कब आएगी, जानकर उछलेंगे फैंस
होर्डिंग्स से खुला राज! प्रियंका-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ कब आएगी, जानकर उछलेंगे फैंस
29 Jan 2026
“ऑस्ट्रेलिया मत आओ…” कहकर शुरू किया वीडियो, फिर बताई ₹40 हजार रोज कमाने की कहानी
“ऑस्ट्रेलिया मत आओ…” कहकर शुरू किया वीडियो, फिर बताई ₹40 हजार रोज कमाने की कहानी
16 Apr 2026

Latest News

बई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट
बई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट
21 Apr 2026
कोर्ट में करूंगी आरोप लगाने वालों का सामना, कानूनी तौर पर दिया जाएगा जवाब-सहर यूनुस शेख
कोर्ट में करूंगी आरोप लगाने वालों का सामना, कानूनी तौर पर दिया जाएगा जवाब-सहर यूनुस शेख
21 Apr 2026
स्मार्ट मीटर से बिजली गुल हुई तो बारात के साथ डीएम ऑफिस पहुंच गया दूल्हा, बोला- घर में लाइट नहीं, दुल्हन कैसे लाऊं
स्मार्ट मीटर से बिजली गुल हुई तो बारात के साथ डीएम ऑफिस पहुंच गया दूल्हा, बोला- घर में लाइट नहीं, दुल्हन कैसे लाऊं
21 Apr 2026
नई सरकार ने पलट दिया पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा का फैसला! 224 राजस्व कर्मियों का निलंबन समाप्त करने का आदेश जारी
नई सरकार ने पलट दिया पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा का फैसला! 224 राजस्व कर्मियों का निलंबन समाप्त करने का आदेश जारी
21 Apr 2026
गर्लफ्रेंड ने मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो बॉयफ्रेंड ने गला रेत कर उतारा मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट
गर्लफ्रेंड ने मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो बॉयफ्रेंड ने गला रेत कर उतारा मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट
21 Apr 2026

Categories

  • Bollywood 743
  • Business 73
  • Cricket 410
  • Dharam 63
  • Health 754
  • India 816
  • Trending 1062
  • Uncategorized 18
All rights reserved by Quick Samachar