Quick Samachar: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में चल रहा है और यह 17 से 21 जून तक खेला जाएगा। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ब्लैक कैप्स के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में रूट के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जो रूट

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट अगर ओवल में 48 रन बना लेते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने 14,000 रन का आंकड़ा छुआ हो। यही नहीं जो रूट अपने 165वें टेस्ट मैच में 14,000 रन का आंकड़ा छू सकते हैं जबकि सचिन तेंदुलकर 171 टेस्ट मैच में 14,000 रन बनाए थे। रूट ने अब तक 164 टेस्ट मैचों की 300 पारियों में कुल 13,952 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी तरफ तेंदुलकर ने 200 मैचों में 15,921 रन बनाकर अपना 24 साल लंबा टेस्ट करियर खत्म किया था।

जो रूट के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का मौका होगा साथ ही वे 14,000 रन तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। 2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले जो रूट ने ब्लैक कैप्स यानी न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में 1,934 रन बनाए हैं। 2,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें द ओवल में 66 रन बनाने होंगे। यही नहीं जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 इंटरनेशनल मैचों में 3,106 रन बनाए हैं। अगर वे अगले मैच में कम से कम 62 रन बनाते हैं, तो वे रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को पीछे छोड़कर ‘ब्लैक कैप्स’ के खिलाफ सभी प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 इंटरनेशनल मैचों की 73 पारियों में 3,167 रन बनाए हैं तो वहीं रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 मैचों में 3,145 रन बनाकर अपना इंटरनेशनल करियर खत्म किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 66 मैचों की 80 पारियों में 3,345 रन बनाए थे। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट सबसे आगे हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 165 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट इतिहास में कप्तान के तौर पर WTC में 3,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

श्रेयस ने धवन की बराबरी कर तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप5 भारतीय

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 26 रन की पारी खेलने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस ने वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए।