ट्रंप की पीठ में अपनों ने ही घोंपा खंजर: सबसे वफादार टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर ने भाषण के सीक्रेट शब्द बेचकर कमाए लाखों

ट्रंप की पीठ में अपनों ने ही घोंपा खंजर: सबसे वफादार टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर ने भाषण के सीक्रेट शब्द बेचकर कमाए लाखों

Donald Trump Teleprompter Operator: अमेरिका के व्हाइट हाउस से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक उनके टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर गैब्रियल पेरेज पर इनसाइडर ट्रेडिंग यानी अंदरूनी जानकारी का गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है. फेडरल एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं. व्हाइट हाउस ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है और आरोपी कर्मचारी को बिना सैलरी के सस्पेंशन पर भेज दिया है. खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है.

ट्रंप की पीठ में अपनों ने ही घोंपा खंजर: सबसे वफादार टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर ने भाषण के सीक्रेट शब्द बेचकर कमाए लाखों

यह पूरा मामला एक सट्टा या प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म ‘कल्शी’ से जुड़ा हुआ है. इस प्लेटफॉर्म पर एक खास मार्केट होता है जिसे ‘मेंशन मार्केट्स’ कहा जाता है. यहां लोग इस बात पर दांव या सट्टा लगाते हैं कि राष्ट्रपति या कोई बड़ी हस्ती अपने अगले भाषण में किस खास शब्द या लाइन का इस्तेमाल करेगी. चूंकि गैब्रियल पेरेज ट्रंप के टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर थे, इसलिए उनके पास भाषण की वो कॉपी सबसे पहले पहुंचती थी जो ट्रंप बोलने वाले होते थे. आरोप है कि पेरेज ने इसी अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर कल्शी प्लेटफॉर्म पर सट्टा खेला और भारी मुनाफा कमाया.

90 हजार डॉलर का मुनाफा और फ्रीज बैंक अकाउंट

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैब्रियल पेरेज ने इस अंदरूनी जानकारी के दम पर करीब 90,000 अमेरिकी डॉलर का मुनाफा कमाया. हालांकि, कल्शी प्लेटफॉर्म की अंदरूनी निगरानी टीम ने इन संदिग्ध डील्स को पकड़ लिया और मामले को तुरंत फेडरल रेगुलेटर कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमिशन के पास भेज दिया. सीएफटीसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए पेरेज के इस मुनाफे को फ्रीज कर दिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप के सबसे भरोसेमंद लोगों में थे शामिल

गैब्रियल पेरेज कोई छोटेमोटे कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे पिछले 10 सालों से डोनाल्ड ट्रंप के साथ साए की तरह काम कर रहे हैं. वे ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहायकों में गिने जाते हैं. व्हाइट हाउस में उनका आधिकारिक पद ‘डेप्युटी असिस्टेंट टू द प्रेसिडेंट एंड टेक्निकल एडवाइजर’ है, जिसके लिए उन्हें सालाना 1,75,000 डॉलर सैलरी मिलती थी. वे उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जो ट्रंप के मंच पर जाने से ठीक पहले उनके भाषण को आखिरी बार रिव्यू करते थे.

व्हाइट हाउस ने लिया कड़ा एक्शन

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में नैतिकता और नियमों का पालन बेहद सख्ती से किया जाता है. लेविट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस कर्मचारी को बिना वेतन के सस्पेंड करने का फैसला लिया है. उन्होंने साफ किया कि भले ही आज रात के कार्यक्रम में टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर मौजूद रहेगा, लेकिन वह व्यक्ति गैब्रियल पेरेज नहीं होगा.

पहले ही दी गई थी चेतावनी

हैरानी की बात यह है कि इसी साल की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की थी. इसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि कोई भी कर्मचारी सट्टा या प्रेडिक्शन मार्केट में फायदा कमाने के लिए सरकारी या सीक्रेट जानकारियों का गलत इस्तेमाल नहीं करेगा. अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद पेरेज ने यह कदम उठाया और अब वे कानून के शिकंजे में हैं. फिलहाल वे जांच में सहयोग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *