Lucknow Aero City: अमौसी में 83 एकड़ में बनेगी एयरो सिटी, फाइवसेवेन स्टार होटल से कन्वेंशन सेंटर तक मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Lucknow Aero City: अमौसी में 83 एकड़ में बनेगी एयरो सिटी, फाइवसेवेन स्टार होटल से कन्वेंशन सेंटर तक मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
Lucknow Aero City: अमौसी में 83 एकड़ में बनेगी एयरो सिटी, फाइवसेवेन स्टार होटल से कन्वेंशन सेंटर तक मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए राजधानी के अमौसी क्षेत्र में एयरपोर्ट के आसपास 83 एकड़ भूमि पर एयरो सिटी विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना के तहत फाइव स्टार और सेवेन स्टार होटल, विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक पार्क, शॉपिंग सुविधाएं और अन्य अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एक ही परिसर में विकसित किए जाएंगे।

प्रस्तावित परियोजना को दिल्लीएनसीआर मॉडल की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इससे लखनऊ का संपर्क उन्नाव, कानपुर और रायबरेली जैसे प्रमुख शहरों से और मजबूत होगा, साथ ही पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

2029 तक पूरा हो सकता है प्रोजेक्ट

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में इस परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो लखनऊ विकास प्राधिकरण , एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से पब्लिकप्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत इस परियोजना का विकास करेगा।

योजना के मुताबिक, एयरो सिटी को वर्ष 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

एयरो सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने के लिए आधुनिक कन्वेंशन सेंटर और उच्च श्रेणी के होटल विकसित किए जाएंगे। इससे घरेलू और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के साथसाथ बिजनेस टूरिज्म को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

परियोजना के विकसित होने के बाद अयोध्या के राम मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम और सीतापुर के नैमिषारण्य कॉरिडोर आने वाले पर्यटकों के लिए लखनऊ भी एक प्रमुख ठहराव केंद्र के रूप में उभर सकता है।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि एयरो सिटी में फाइव स्टार और सेवेन स्टार होटल, शॉपिंग मॉल तथा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

एससीआर के पहले चरण में कुकरैल जू और नाइट सफारी भी शामिल

यूपी एससीआर के प्रथम चरण में 30 परियोजनाओं में कुकरैल जू और नाइट सफारी का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। यह परियोजना 855 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,650 करोड़ रुपये तय की गई है।

पहला चरण: 490 एकड़ में लगभग 880 करोड़ रुपये
दूसरा चरण: 360 एकड़ में लगभग 750 करोड़ रुपये

वन विभाग इस परियोजना को दो से तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखे हुए है। प्रस्ताव के अनुसार यह देश की पहली और विश्व की पांचवीं नाइट सफारी के रूप में विकसित होगी। वर्तमान में इस प्रकार की नाइट सफारी सिंगापुर, थाईलैंड, चीन और इंडोनेशिया में संचालित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *