ट्रस्ट के नवीनीकरण में लगाया फर्जी शपथपत्र, एफआईआर

ट्रस्ट के नवीनीकरण में लगाया फर्जी शपथपत्र, एफआईआर
ट्रस्ट के नवीनीकरण में लगाया फर्जी शपथपत्र, एफआईआर

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: हुसैनगंज थाने में चैरिटेबल ट्रस्ट के नवीनीकरण में फर्जी शपथ पत्र लगाकर क्षति पहुंचाया गया। जांच में पुष्टि होने के बाद विकासनगर नगर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके पिता ललित श्रीवास्तव छैल बिहारी लाल ट्रस्ट में उपाध्यक्ष हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विकासनगर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक उनके पिता ललित श्रीवास्तव छैल बिहारी लाल ट्रस्ट में उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी, नवीन द्विवेदी, प्रवीण कुमार मल्होत्रा, अजय प्रताप शर्मा और नितिन रस्तोगी ने आपसी मिलीभगत से ट्रस्ट के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई 2024 का एक कूटरचित शपथपत्र उपनिबंधक/सहायक उपनिबंधक फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया।

शपथपत्र पर ललित श्रीवास्तव के हस्ताक्षर नहीं थे। उनकी जानकारी के बिना उसका इस्तेमाल कर ट्रस्ट का नवीनीकरण कराया गया। इसके बाद ट्रस्ट के नियमों के विपरीत संस्था की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और निजी लाभ लेने की नीयत से एक पंजीकृत विक्रय अनुबंध भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ कर लिया गया। वृद्धावस्था और बीमारी का अनुचित लाभ उठाते हुए कथित फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में प्रयोग किया और उससे ट्रस्ट को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। एसओ हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *