ट्रेन के सफर में झटके क्यों लगते हैं? जानें, पटरी के जोड़ और कपलिंग का कनेक्शन​

ट्रेन के सफर में झटके क्यों लगते हैं? जानें, पटरी के जोड़ और कपलिंग का कनेक्शन​

ट्रेन में बैठने के बाद अचानक “खटखट” की आवाज के साथ हल्का झटका लगना सामान्य सी बात है. हर रेल यात्री इसे महसूस कर चुका है. कई लोग इसे ट्रेन की खराबी समझ लेते हैं, पर ज्यादातर झटकों के पीछे सीधा इंजीनियरिंग विज्ञान होता है. इनके दो बड़े कारण हैं पटरी के जोड़ और डिब्बों के बीच की कपलिंग.

“खटखट” की असली वजह रेल की पटरियां लोहे की होती हैं और लोहा गर्मी में फैलता तथा सर्दी में सिकुड़ता है. अगर पटरियों को बिना जगह छोड़े पूरी तरह जोड़ दिया जाए, तो तेज गर्मी में वे फैलकर टेढ़ी हो सकती हैं. इसे इंजीनियरिंग की भाषा में “रेल का बकल होना” कहते हैं, और इससे गाड़ी के पटरी से उतरने का खतरा रहता है. इसी से बचने के लिए पटरी के दो टुकड़ों के बीच कुछ मिलीमीटर का छोटासा गैप छोड़ा जाता है. दोनों टुकड़ों को “फिशप्लेट” नामक धातु की पट्टी और बोल्ट से जोड़ा जाता है.

जब ट्रेन का पहिया इस गैप के ऊपर से गुज़रता है, तो पहिया एक पल के लिए हल्कासा नीचे दबता है और फिर अगली पटरी पर चढ़ता है. इसी से “खटखट, खटखट” की आवाज़ और हल्का झटका पैदा होता है. ट्रेन की रफ्तार जितनी तेज होती है, यह आवाज उतनी जल्दीजल्दी आती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुराने समय में लोग इसी ताल से ट्रेन की रफ्तार का अंदाज लगा लेते थे.

अब जोड़ कम क्यों हो रहे हैं?

आधुनिक रेलवे नेटवर्क में लंबी जुड़ी हुई पटरियों का चलन बढ़ रहा है. इनमें पटरी के कई टुकड़ों को वेल्डिंग से जोड़कर बहुत लंबी पटरी बना दी जाती है, जिससे गैप कम हो जाते हैं. यही कारण है कि नई पटरियों और हाईस्पीड रूट पर सफर ज़्यादा स्मूद लगता है और खटखट की आवाज कम सुनाई देती है. फैलाव की समस्या से निपटने के लिए इन पटरियों को खास तापमान पर बिछाया और संभाला जाता है.

डिब्बों के बीच की कपलिंग का असर

ट्रेन के सभी डिब्बे आपस में कपलिंग से जुड़े रहते हैं. कपलिंग में थोड़ी ढील होती है, ताकि मोड़ों पर डिब्बे आसानी से चल सकें. इसी ढील की वजह से दो मौकों पर झटका लगता है

  • ट्रेन चलते समय: इंजन पहले आगे बढ़ता है, फिर एकएक करके डिब्बों की ढील खिंचती जाती है. यह खिंचाव पीछे तक पहुंचता है और आपको झटका महसूस होता है.
  • ब्रेक लगाते समय: आगे के डिब्बे पहले धीमे होते हैं और पीछे के डिब्बे उनसे टकराते हुए धक्का देते हैं.

पुराने ICF डिब्बों में स्क्रू कपलिंग और साइड बफर लगते थे, जिनमें ढील ज्यादा होती है. नए LHB डिब्बों में सेंटर बफर कपलिंग होती है, जो डिब्बों को ज्यादा कसकर जोड़ती है, इसलिए झटके कम लगते हैं.

झटकों के पीछे ये भी कारण

  • पॉइंट और क्रॉसिंग: जब ट्रेन एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाती है, तो हल्के झटके लगते हैं.
  • ड्राइवर का ब्रेक और स्पीड बदलना: अचानक रफ्तार बदलने पर झटका महसूस होता है.
  • पटरी या पहिये की स्थिति: पटरी में खराबी या पहिये में घिसाव होने पर भी कंपन बढ़ता है.

भारतीय रेलवे लगातार LHB डिब्बों और वेल्डेड पटरियों का दायरा बढ़ा रही है. यही वजह है कि नई ट्रेनों में सफर पहले की तुलना में अधिक आरामदायक लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *