दूसरी शादी की चाह में बना कातिल! प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला दबाया और नहर में फेंकी लाश

दूसरी शादी की चाह में बना कातिल! प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला दबाया और नहर में फेंकी लाश
Featured Image

दूसरी शादी की चाह में बना कातिल! प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला दबाया और नहर में फेंकी लाश

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ज्योति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित ने कथित तौर पर पुराने प्रेम संबंधों से पीछा छुड़ाने और दूसरी शादी करने के लिए ज्योति की हत्या की. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी मां को भी इसमें शामिल किया और दोनों ने शव को करीब 10 किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया.

पुलिस जांच के अनुसार, मोहित ने ज्योति को मिलने के बहाने अपने घर की छत पर बुलाया था. दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हुआ. आरोप है कि मोहित ने ज्योति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद उसने अपनी मां को जगाया और पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि मां-बेटे ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.

रात के अंधेरे में दोनों ने शव को बाइक पर रखा और घर से करीब 10 किलोमीटर दूर साखन नहर के पास पहुंचे, वहां शव को नहर में फेंक दिया गया, ताकि हत्या का कोई सुराग न मिल सके. इसके बाद दोनों वापस घर लौट आए.

ज्योति के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जांच के दौरान पुलिस ने उसके संपर्कों, आखिरी लोकेशन और संदिग्ध गतिविधियों को खंगाला. पूछताछ में पुलिस को मोहित पर शक हुआ. सख्ती से पूछताछ किए जाने पर कथित तौर पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली और शव को नहर में फेंकने की जानकारी दी.

पुलिस ने आरोपी मोहित और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल सामान, शव को नहर तक ले जाने की पूरी कड़ी और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *