बेटी के न्याय के लिए पिता की हत्या, आरोपी फरार

बेटी के न्याय के लिए पिता की हत्या, आरोपी फरार
Featured Image

बेटी के दुष्कर्म मामले में पिता ने हाईकोर्ट में की थी अपील, आरोपी ने रची खौफनाक साजिश। समस्तीपुर में पिता की निर्मम हत्या, इलाके में आक्रोश।

Rape victim father killed: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बेटी की आबरू और न्याय की लड़ाई लड़ रहे एक बेबस पिता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोगों के बीच पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.

Bihar police: ढाई साल पुराने दुष्कर्म मामले में कोर्ट से बरी हुआ था मुख्य आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब ढाई साल पहले मुख्य आरोपी रामबाबू पर मृतक की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा था. इस मामले में कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आभाव का हवाला देते हुए आरोपी कुछ समय पहले ही अदालत से बरी होकर जेल से बाहर आया था. जिला अदालत के इस फैसले से आहत और असंतुष्ट पिता ने हार नहीं मानी और न्याय पाने की उम्मीद में पटना उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट ) का दरवाजा खटखटाया था.

हाईकोर्ट में अपील से बौखलाए आरोपी ने रची खौफनाक साजिश

जैसे ही मुख्य आरोपी रामबाबू को यह बात पता चली कि पीड़ित पिता ने हाईकोर्ट में न्याय के लिए अपील दायर कर दी है, वह बुरी तरह बौखला गया. आरोपी ने मुकदमे को वापस लेने के लिए पिता पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेटी के न्याय के लिए लड़ने वाला वह पिता अपने रास्ते से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ. इसी रंजिश और गुस्से में आकर आरोपी ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

पुलिसिया कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश, फरार आरोपी की तलाश जारी

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने शुरुआती जांच में लापरवाही नहीं बरती होती और पुख्ता सबूत पेश किए होते, तो आरोपी पहले ही सजा पा चुका होता और आज एक पिता को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी रामबाबू की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *