नवविहाहिता की मौत बनी पहेली… मायके से लेकर ससुरालियों तक, आरोपों के बीच ऐसे उलझी गुत्थी​

नवविहाहिता की मौत बनी पहेली… मायके से लेकर ससुरालियों तक, आरोपों के बीच ऐसे उलझी गुत्थी​

Karnataka News: कर्नाटक के हसन और तुमकुर जिले की सीमा पर एक नवविवाहित महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 19 सितंबर की रात अपने पति राजशेखर के साथ यात्रा के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई प्रियंका का शव 11 दिनों के गहन सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार तुमकुर जिले के तुरुवेकेरे तालुक स्थित कोलाल गांव की झील से बरामद कर लिया गया है.

पति के बयानों के अनुसार, 19 सितंबर की रात प्रियंका ने हसन जिले के चन्नरायपटना तालुक के चिक्कनायकानहल्ली के पास अचानक हेमावती नहर में छलांग लगा दी थी. इसके बाद से ही पुलिस, गोताखोर और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। परिजनों ने नहर का पानी रुकवाकर सुरंगों और आसपास की सभी जुड़ी झीलों में खोजबीन की, जबकि पुलिस ने तुरुवेकेरे और टिपटूर इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था.

ढाई महीने की गर्भवती थी प्रियंका, KAS की कर रही थी तैयारी

बागुर गांव के कृष्णास्वामी और शोभा की बेटी प्रियंका की शादी महज आठ महीने पहले कुरुवंका गांव के राजशेखर से हुई थी. प्रियंका प्रशासनिक सेवा यानी केएएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी और घटना के समय वो ढाई महीने की गर्भवती थी.

प्रियंका के मातापिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राजशेखर और उसके घरवाले दहेज के लिए प्रियंका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसे लेकर पहले एक बार समझौता भी हुआ था. परिजनों ने सीधे तौर पर राजशेखर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल ले जाने के बहाने उसने प्रियंका को नहर में फेंक दिया या मारकर फेंक दिया. परिजनों का यह भी कहना है कि प्रियंका एक अच्छी तैराक थी, इसलिए उसका यूं अचानक डूब जाना गहरे संदेह पैदा करता है.

छिपाई गई थी पहली शादी, जबरन कराया गया था विवाह

दूसरी ओर, पति राजशेखर और उसके परिजनों ने प्रियंका और उसके मातापिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने एक अलग कहानी बयां की. ससुराल पक्ष का दावा है कि प्रियंका की पहले भी एक शादी हो चुकी थी, लेकिन मायके वालों ने यह बात छिपाकर धोखे से राजशेखर के साथ शादी तय कर दी.

म

राजशेखर के मुताबिक, शादी के ही दिन प्रियंका का पूर्व पति पुलिस को लेकर सीधे शादी के मंडप में पहुंच गया था. आरोप है कि प्रियंका को उसके पूर्व पति के साथ भागने से रोकने के लिए परिजनों ने उसे जहर की बोतल दिखाकर डरायाधमकाया और जबरन राजशेखर से शादी करने पर मजबूर किया था.

पुलिस जांच में ही खुलेगा मौत की असली वजह का राज

11 दिनों तक चले रहस्य और आरोपप्रत्यारोप के दौर के बाद प्रियंका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रियंका ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया था. फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों और दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले की गहनता से कानूनी जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *