महाराष्ट्र के नागपुर में हुई 3.74 करोड़ रुपये के लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश में बालाघाट पुलिस के साथ मिलकर वारासिवनी थाना क्षेत्र के डोरली गांव के एक खेत से 3 करोड़ 26 लाख की नगदी बरामद की है. यह नगदी तीन बोरियों में भरकर धान के पुवाल की ढेर में छिपाई गई थी. पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. अब नागपुर पुलिस जरूरी औपचारिकताओं के बाद आरोपियों और बरामद नोटों की बोरियों को लेकर वापस लौट गई है.

पुलिस के मुताबिक नागपुर पुलिस आज 24 नवंबर की सुबह वारासिवनी थाने पहुंची और यहां से टीम बनाकर खेतों में दबिश दी गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। टीम अपने साथ दोनों बदमाशों कृष्णा और अरविंद को लेकर आई थी. इनकी निशानदेही पर बस्ती तालाब के पास स्थित अरविंद डहरवाल के खेत में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुवाल के ढेर में छिपाकर रखी गई तीन बोरियों को बरामद किया गया.
7 घंटे तक हुई नोटों की गिनती
पुलिस के मुताबिक तीनों बोरियों को जब्त कर ग्राम पंचायत डोरली ले जाया गया, जहां महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने करीब सात घंटे तक नोटों की गिनती की. इस दौरान 3.74 करोड़ में से 3.26 करोड़ रुपये बरामद हो गए. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नागपुर में लूट के बाद नकदी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर मध्यप्रदेश के चिखला होते हुए डोरली पहुंचाया गया.
बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस
नागपुर पुलिस ने 18 नवंबर को लूटी गई कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. इस दौरान दूसरी गाड़ी की डिटेल मिली. फिर पुलिस टीम उस गाड़ी का पीछा करते हुए बालाघाट तक पहुंची. जहां से पुलिस नेडोरली गांव के रहने वाले अरविंद डहरवाल और चिखला के रहने वाले उसके रिश्तेदार को अरेस्ट किया गया.
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक नागपुर के तुलसी नगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने अनाज एवं फाइनेंस व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर 3.74 करोड़ रुपये नकद से भरी कार लूट ली थी. वारदात के बाद लूटी गई कार कामठी के खैरी इलाके में लावारिस छोड़कर बदमाश नगदी लेकर फरार हो गए थे. मामले की जांच नागपुर क्राइम ब्रांच और शांतिनगर पुलिस की टीमें कर रही थीं.