पढ़ाई का तनाव या कोई और वजह? पुणे में MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, हैदराबाद की रहने वाली थी माया​

पढ़ाई का तनाव या कोई और वजह? पुणे में MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, हैदराबाद की रहने वाली थी माया​

Pune News: महाराष्ट्र में पढ़ाई के बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और आर्थिक परेशानियों के बीच छात्रों द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदमों से राज्य भर में शोक और चिंता का माहौल है. पुणे से दो अलगअलग घटनाएं सामने आई हैं जहां एक ओर कात्रज इलाके में 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वहीं दूसरी ओर एमपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र प्रथमेश देशमुख की आत्महत्या के बाद संवेदना व्यक्त करने के लिए अभिजीत दीपके उनके गृह नगर धाराशिव पहुंच रहे हैं.

पुणे के कात्रज इलाके में स्थित एक आवासीय सोसायटी में दोपहर करीब एक बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा माया रेड्डी ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मृतका माया रेड्डी मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और पुणे के प्रसिद्ध ‘भारती विद्यापीठ’ में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना की सूचना मिलते ही भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया.

फिलहाल, आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पढ़ाई के अत्यधिक तनाव, व्यक्तिगत कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना के बाद भारती विद्यापीठ परिसर के विद्यार्थियों के बीच गहरा शोक व्याप्त है.

MPSC छात्र प्रथमेश देशमुख की आत्महत्या

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच जारी मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का एक और गंभीर चेहरा धाराशिव जिले में देखने को मिला था, जहां परांडा क्षेत्र के रहने वाले छात्र प्रथमेश देशमुख ने आर्थिक और अन्य परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. इस दुखद घटना के बाद अभिजीत दीपके 10 सितंबर को धाराशिव जिले के खासापुरी गांव स्थित प्रथमेश देशमुख के आवास पर पहुंचेंगे.

अभिजीत दीपके सुबह 11 बजे खासापुरी पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे, उन्हें सांत्वना देंगे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे. इस दौरान स्थानीय मीडिया, फोटो पत्रकार और कैमराकर्मी भी मौजूद रहेंगे. प्रथमेश की मौत के बाद से महाराष्ट्र भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच भारी गुस्सा, अनिश्चितता और निराशा का माहौल बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *