सिर फटा था… डॉक्टर ने स्टेपलर चला दिया! डॉक्टर या मजाक?…,नवादा में झोलाछाप डॉक्टर का अजीब इलाज वायरल

सिर फटा था… डॉक्टर ने स्टेपलर चला दिया! डॉक्टर या मजाक?…,नवादा में झोलाछाप डॉक्टर का अजीब इलाज वायरल

बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। घायल युवक के सिर में टांका लगाने के बजाय डॉक्टर ने सामान्य स्टेपलर मशीन की पिन लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक यह मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरो मुरार गांव का है। यहां रहने वाला एक युवक 3 मार्च को किसी कारणवश घायल हो गया था और उसके सिर में गहरा घाव हो गया था। इलाज के लिए वह पास के गणेश नगर स्थित एक डॉक्टर के पास पहुंचा।

पीड़ित युवक का आरोप है कि डॉक्टर ने घाव पर टांके लगाने के बजाय साधारण स्टेपलर मशीन से पिन लगा दी। इलाज का यह तरीका देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोग इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या संबंधित डॉक्टर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी मान्यता के इलाज कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *