
पति ने निर्मम कृत्य को अंजाम देते हुए अपनी पत्नी को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया, जहां वह एक टापू पर फंस गई. ग्रामीणों ने कैसे बचाई उसकी जान.
रांचीः राजधानी के अनगड़ा थाना क्षेत्र के पैका जोड़ा पुल पति ने पत्नी को नदी में धकेला ! रातभर टापू में फंसी रही महिला; ग्रामीण ने समझा चुड़ैल, फिर बचाई जानपर रविवार को रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया. आरोप है कि बुंडू थाना क्षेत्र के मधुकमा निवासी सुरेश महतो उर्फ मिथुनजय महतो ने अपनी पत्नी लखीमनी कुमारी (22 वर्ष) को जान से मारने की नीयत से पैका जोड़ा पुल से नीचे राढ़ू नदी में धकेल दिया. पुल से नीचे गिरने के बाद महिला पानी के तेज बहाव में बहकर नदी के बीच एक टापू पर फंस गई. इसके बाद वह रातभर भीषण ठंड और पानी के बीच वहीं पड़ी रही. पति द्वारा नदी में धकेलने से उसका मोबाइल भी पानी में डूब गया.
पेट दर्द का बहाना बनाकर पुल पर रोकी बाइक
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे सुरेश महतो अपनी पत्नी लखीमनी को बाइक पर बैठाकर ले गया था. महिला के अनुसार, पति उसे जोन्हा फॉल घुमाने के नाम पर घर से लेकर निकला था. वहां पर्यटन मित्रों की मौजूदगी के कारण वह अपने कथित मंसूबे में सफल नहीं हो सका. इसके बाद वह पत्नी को अमरूद बागान ले गया और वहां से टाटीसिलवे होते हुए पैका जोड़ा पुल पर पहुंचा. महिला के अनुसार, पुल के पास सुरेश ने पेट दर्द होने की बात कहकर बाइक रोक दी और नीचे बैठ गया. लखीमनी पुल पर खड़ी थी. इसी दौरान मौका देखकर पति ने उसे पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया. नदी में गिरने के बाद तेज बहाव में बहते हुए वह एक टापू पर पहुंच गई, जहां दोनों ओर से नदी बह रही थी.
ये भी पढ़ें- आदिवासी धर्मकोड की मांग को लेकर 21 फरवरी को रांची में महारैली
महिला को देख ग्रामीण ने समझा चुड़ैल, डरकर भागा
क्षेत्र के समाजसेवी बैजनाथ महतो ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4.30 बजे महली टोला के ग्रामीण सुकरा महली की नजर टापू पर पड़ी महिला पर पड़ी. महिला ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन अंधेरे में सुकरा ने उसे महिला के बजाय चुड़ैल समझ लिया और डरकर वह वहां से घर भाग गया. घर पहुंचकर उसने टोला के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुबह करीब 4.50 बजे महली टोला के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दो-तीन ग्रामीण पानी में तैरकर महिला के पास पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर करीब 5.15 बजे बाहर निकाला. महिला ठंड से कांप रही थी. हालांकि, उसे कोई खास चोट नहीं लगी थी. बाद में उसकी हालत सामान्य हो गई. नदी के बीच में फंसी महिला | Prabhat Khabar Network
12 मई को हुई थी लखीमनी की शादी
लखीमनी ने ग्रामीणों को अपनी आपबीती सुनाई. उसकी शादी सुरेश महतो के साथ 12 मई 2026 को हुई थी. पुलिस के अनुसार, लखीमनी सुरेश की दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी से अलगाव के बाद उसने लखीमनी से शादी की थी. थाना प्रभारी गौतम रजवार के अनुसार, महिला ने पति के साथ किसी तरह के विवाद से इनकार किया है. उसने पुलिस को बताया कि उसे खुद नहीं पता कि पति ने उसके साथ ऐसा क्यों किया.
ये भी पढ़ें- झारखंड में सड़क हादसों की गंभीरता के मामले में देश में तीसरे स्थान पर, आंकड़ों ने बढ़ायी चिंता
पति के खिलाफ केस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. महिला लखीमनी के बयान पर पति सुरेश महतो के खिलाफ अनगड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी पति का मोबाइल स्विच ऑफ है और वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बुंडू और अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है.