Quick Samachar: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी सहित 26 लोगों की याद में 22 अप्रैल 2026 को कानपुर के लाजपत भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां के शामिल होने की भी आशंका हैं. मृतक शुभम द्विवेदी के परिवार ने लोगों से भी सभा में शामिल होने की गुजारिश की है. बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को ही पहलगाम आतंकी में देश के 26 लोग मारे गए थे.

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, क्या बोलीं कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, क्या बोलीं कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

जानकारी के अनुसार, पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमले की बरसी 22 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन आतंकियों ने पहलगाम की खूबसूरती देखने पहुंचे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें 26 भारतीय की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हमले में देशभर में आतंकी गतिविधियों को लेकर काफी विरोध देखने को मिला था. मृतक के परिजनों ने भी मरने वालों को शहीद का दर्जा तक देने की मांग की थी. हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया.

पहलगाम हमले की पहली बरसी

पहलगाम आतंकी हमले के मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार ने पहली बरसी यानी की 22 अप्रैल को कानपुर के लाजपत भवन में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रखा है. मृतक शुभम की पत्नी ऐशान्यां और उनके पिता संजय द्विवेदी ने बताया कि इस सभा में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी. उन्होंने शहर के लोगों से भी सभा में शामिल होने की अपील है. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक सभा कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन लोगों की याद करने का मौका है, जिन्होंने देख लिए अपनी जान दे दी.

कानपुर में होगी श्रद्धांजलि सभा

शुभम के परिवार का कहना है कि पहलगाम हमले की यादें आज भी उनके दिलों में ताजा हैं. ऐसे कार्यक्रम हमले में मारे गए लोगों का सम्मान देने का मौका देते हैं. पहलगाम हमले को करीब 1 साल हो गए हैं, बावजूद इसके आज भी पर्यटक घाटी में जाने से डर रहे हैं. बीते दिनों हमले को वह भुला नहीं पा रहे हैं.