Quick Samachar: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया, अब दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाना है, इसके लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होना है. भारतीय टीम पहले वनडे मैच में जीत के बावजूद प्लेइंग 11 में 2 बदलाव कर सकती है.

पहले वनडे में जीत के बावजूद टीम इंडिया में होगा 2 बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है लखनऊ में डेब्यू का मौका!​
पहले वनडे में जीत के बावजूद टीम इंडिया में होगा 2 बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है लखनऊ में डेब्यू का मौका!​

भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 से एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर करने वाली है, जो पिछले मैच में फ्लॉप रहा था, वहीं एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर रखकर दूसरे को मौका दिया जा सकता है, जिसने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, इसके जरिए टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ चेक करना चाहेगी.

पहले वनडे में जीत के बावजूद Team India में होगा 2 बदलाव

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है, उनकी जगह बतौर बल्लेबाज टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है. ऐसे में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव हो सकता है. यशस्वी जायसवाल अब तक बतौर ओपनर ही खेलते नजर आते हैं, लेकिन अगर उन्हें मौका दिया जाता है, तो कप्तान शुभमन गिल को अपनी जगह छोड़नी होगी.

वहीं दूसरा बदलाव गेंदबाजी में होगा, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नही रहा है और भारत के पास प्रिंस यादव के रूप में एक गेंदबाज मौजूद है, जिसके पास लखनऊ की पिच पर खेलने का अनुभव है, ऐसे में भारतीय टीम का ये खिलाड़ी आज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह डेब्यू कर सकता है.

रोहित शर्मा पिछले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. ऐसे में उनके ऊपर नजरे रहने वाली हैं. इसके अलावा पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे और गूरनूर बरार का भी दूसरे मुकाबले में असली टेस्ट होगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल , यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर , ईशान किशन , नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गूरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.