
रिलेशनशिप में कई बार लोगों के मन में ख्याल आता है उसने मेरा मैसेज देख लिया, लेकिन रिप्लाई नहीं किया, कहीं वो मुझसे बोर हो गया है? कल रात उसने की बात में प्यार का लहजा नहीं था. कहीं उसका चक्कर तो नहीं चला रहा? वो मुझे छोड़ तो नहीं देगा. कुछ लोगों का रिश्ता बहुत अच्छा होता है लेकिन किसी एक मन में ख्याल रहता है कि कहीं रिश्ता खत्म ना हो जाए. इस कंडीशन को रिलेशनशिप एंग्यायटी कहते हैं.
ओवरथिंकिंग
ओवरथिंकिंग की वजह से रिश्ते पर ज्यादा असर पड़ता है. दरअसल ओवरथिंकिंग की वजह से पार्टनर के हर छोटे एक्शन और बात का काफी गहरा मतलब निकाल लेते हैं. जैसे गुड नाइट के साथ हार्ट इमोजी नहीं भेजा, मेरे प्यार भरे मैसेज में हार्ट का इमोजी क्यों नहीं भेजा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है.
बार-बार पूछना
अपने पार्टनर से बार-बार सवाल करना या पूछना कि तुम मुझसे प्यार करते हो या नहीं? तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे? बार पर इस तरह के सवाल आने की वजह से भी रिश्ता कमजोर होने लगता है.
पार्टनर के मूड से खुद का मूड तय करना
अगर आपके पार्टनर का दिन खराब रहा है वो शांत है तो आप अगर मान लेते है को वह अपने नाराज है. फिर आप अपना मूड भी खराब कर लेते हैं. इससे आपका रिश्ता मजबूत नहीं बल्कि और ज्यादा खराब हो जाएगा.
लड़ाई-झगड़े से डरना
रिश्ते में छोटी-मोटी बहस होना बेहद आम है. लेकिन रिलेशनशिप एंग्जायटी से परेशान लोग छोटी सी बहसको ब्रेकअप मान लेते हैं. उनको लगता है कि ये छोटी सी लड़ाई ब्रेकअप बन सकती है.
रिलेशनशिप एंग्जायटी के नुकसान
रिलेशनशिप एंग्जायटी ना केवल आपने मेंटल हेल्थ बल्कि पार्टनर के मेंटल हेल्थ के लिए भी खराब है. इससे आपका पार्टनर भी मानसिक रूप से थक जाता है. जिससे रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है.
रिलेशनशिप एंग्जायटी से छुटकारा कैसे मिलेगा
आपके मन में जो भी चल रहा है, जो भी अजीब सा डर है उसे लकर पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी चाहिए. ताकि पार्टनर को आपके बारे में पता चल पाए.
खुद को बिजी रखना चाहिए. जिम जाना चाहिए, दोस्तों से मिलना-जुलना चाहिए.