Quick Samachar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर भी आ गई है, लेकिन यह फिल्म और इसकी कास्ट अभी भी चर्चा में बनी हुई है। अब हाल ही में अभिनेता राकेश बेदी ने एक बार फिर इस मूवी और अपने किरदार को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। बता दें कि राकेश ने फिल्म में ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया था और उनके अभिनय की खूब तारीफ भी हुई थी।
न्यूज 18 इंडिया से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर के साथ उनकी पहली बातचीत कैसी थी। एक्टर ने कहा, “पता तो था, लेकिन जब मुझे सुनाया, एक लाइन सुनाई आदित्य धर ने… उसके बाद मुझे बाउंड स्क्रिप्ट मिली। जब मैंने 23 बार पढ़ी, पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ये बड़ी टेंस फिल्म है, टेंस ही नहीं इंटेंस फिल्म है।
फिर मुझे लगा एक एक्टर के रूप में मेरा दिमाग ह्यूमर की तरफ जाता है, तो मैंने आदित्य को कहा कि मुझे ऐसे पॉकेट्स नजर आ रहे हैं, जहां पर हम थोड़ा सा हास्य जोड़ सकते हैं? तो उन्होंने कहा कि राकेश जी, ऐसा कहना मुश्किल है लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है, अब करतेकरते जैसे आएगा।”
क्या पीएमओ से लिखकर आई थी स्क्रिप्ट?
अपनी बात जारी रखते हुए राकेश बेदी ने आगे बताया कि डायरेक्टर शुरुआत में इटेंस कहानी के साथ ह्यूमर जोड़ने को लेकर झिझक रहे थे। फिर जैसेजैसे काम आगे बढ़ा, दोनों को इस एक्सपेरिमेंट में मजा आने लगा। इसके बाद ‘जमील जमाली’ से फिल्म में उन खास पलों के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने ह्यूमर डाला था तो उन्होंने तुरंत फिल्म के सबसे चर्चित डायलॉग का जिक्र किया जिसमें एक सीन में बत्तखों का जिक्र करते हुए बैक सफेद होने वाला डायलॉग बोला गया था।
इस डायलॉग पर बेदी ने कहा, “अब ये लाइन कोई लिख नहीं सकता। जब ये फिल्म हिट हुई तो कुछ लोगों ने कहा धुरंधर की स्क्रिप्ट जो है वो पीएमओ से लिखकर आई है। मैंने कहा कि बताओ पीएमओ में कौन सा ऐसा आदमी है जो ये लाइन लिख सकता है। ऐसा सोच भी नहीं सकता कोई।”
वहीं, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल वाले सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर वास्तव में कोई झील या बत्तख नहीं थी। उन्होंने कहा कि अचानक बोले गए इस डायलॉग पर कलाकार और क्रू हंस पड़े और बेदी ने बाद में सुझाव दिया कि इसे सही ठहराने के लिए पोस्टप्रोडक्शन में डिजिटल रूप से कुछ एलिमेंट जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि धर को ये डायलॉग इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे बरकरार रखने और बैकग्राउंड को उसी के अनुसार बनाने का फैसला किया।
💬 Comments (0)
Leave a Comment