पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पटरियों पर भरा पानी: डिब्रूगढ़नई दिल्ली राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पटरियों पर भरा पानी: डिब्रूगढ़नई दिल्ली राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पटरियों पर भरा पानी: डिब्रूगढ़नई दिल्ली राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

मुरादाबाद, अमृत विचार: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत आने वाले सिमालुगुड़ी यार्ड के पास डेकाऊ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का पानी रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों का सामान्य आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था 4 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

1. गाड़ी सं. 20503 : 1, 2, 3 और 4 अगस्त को यह ट्रेन डिब्रूगढ़उत्तर लखीमपुररंगापाड़ा नॉर्थरंगियागुवाहाटीन्यू बोंगाईगांव रास्ते से चलेगी।
2. गाड़ी सं. 15909 : 1 से 4 अगस्त तक डिब्रूगढ़उत्तर लखीमपुररंगापाड़ा नॉर्थरंगिया मार्ग से होकर गुजरेगी।
3. गाड़ी सं. 15903 : 3 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय डिब्रूगढ़उत्तर लखीमपुररंगापाड़ा नॉर्थरंगियान्यू बोंगाईगांव मार्ग से चलाई जाएगी।
4. गाड़ी सं. 15933 : 4 अगस्त को डिब्रूगढ़उत्तर लखीमपुररंगापाड़ा नॉर्थरंगिया रूट से संचालित होगी।

बदला इन ट्रेनों का रास्ता

गाड़ी सं. 15910 : 1 अगस्त को रंगियारंगापाड़ा नॉर्थउत्तर लखीमपुरडिब्रूगढ़ मार्ग से चलेगी।
गाड़ी सं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 20504 : 1 और 3 अगस्त को रंगियारंगापाड़ा नॉर्थउत्तर लखीमपुरडिब्रूगढ़ होकर अपने गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी सं. 15904 : 2 अगस्त को परिवर्तित मार्ग रंगियारंगापाड़ा नॉर्थउत्तर लखीमपुरडिब्रूगढ़ से संचालित होगी।

रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES ऐप, RailMadad, Rail One ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी स्टेशन काउंटर से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *