प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! छतरपुर में प्रेमिका के पिता और मामा ने साथियों संग मिलकर प्रेमी को इतना पीटा, मौत

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! छतरपुर में प्रेमिका के पिता और मामा ने साथियों संग मिलकर प्रेमी को इतना पीटा, मौत

Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटरा से एक सनसनीखेज खूनी वारदात सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते एक युवक की लाठियों से पीटपीटकर निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने का आरोप युवती के पिता, मामा और उनके अन्य साथियों पर लगा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! छतरपुर में प्रेमिका के पिता और मामा ने साथियों संग मिलकर प्रेमी को इतना पीटा, मौत

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरविंद कुशवाहा जब ग्राम घटरा के पास माल पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से बौखलाए आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया. आरोपियों ने अरविंद पर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

गंभीर हालत में अरविंद को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शुरुआत में मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन युवक की मौत के बाद केस में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की धारा बढ़ा दी गई.

एसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 सलाखों के पीछे

हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. एएसपी आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में गौरिहार थाना प्रभारी निरीक्षक आर एन पटेरिया व पहरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र यादव की टीम ने दबिश दी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रामदीन कुशवाहा , पूरन कुशवाहा और ओमप्रकाश कुशवाहा गिरफ्तार कर लिया.

डंडे, बाइक और मोबाइल बरामद: न्यायालय में पेशी

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए 2 डंडे, मृतक की मोटरसाइकिल व मोबाइल के अलावा 2 अन्य मोटरसाइकिलें और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी आर एन पटेरिया ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *