
Monkey Snatching Phone : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और हंसा भी देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर की चालाकी देखकर हर कोई दंग रह गया है।
आमतौर पर बंदरों के चश्मा छीनने की कहानियां तो आपने सुनी होंगी, लेकिन इस वीडियो में मामला थोड़ा आगे बढ़ गया है। यहां बंदर सीधे मोबाइल फोन छीनकर सौदेबाजी करता नजर आया।
View this post on Instagram
बंदर ने शख्स को फोन छीनकर की सौदेबाजी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अचानक एक आदमी का फोन छीन लेता है और उसे लेकर ऊंची जगह पर बैठ जाता है। फोन वापस पाने के लिए व्यक्ति उसे खाने की चीज देने की कोशिश करता है।
जैसे ही बंदर को खाना मिलता है, वह तुरंत फोन लौटा देता है। यह पूरा दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो बंदर को अच्छे से समझ आ गया हो कि इंसानों से खाने का सामान कैसे हासिल किया जा सकता है।
लोगों ने कहा- एक हाथ दे, एक हाथ ले
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sumit_jaiswal550 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “ये तो पूरा बिजनेस कर रहा है,” तो दूसरे ने कहा, “एक हाथ दे, एक हाथ ले।” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि बंदर इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि जानवरों की समझदारी को भी दिखाता है।



