Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

ये चार Hair Oils बालों के लिए हैं चमत्कारी, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो मिलेंगे घने-लंबे और मुलायम बाल

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल
Image Source : UNSPLASH

बालों का झड़ना हम सभी को डराता है, खासकर जब हम बिस्तर से लेकर घर के हर कोनें में बालों का गुच्छा देखते हैं। अगर, आपके बाल भी बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं या डैमेज हो गए हैं तो ज़्यादा फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है। बस, आप अपनी लाइफ स्टाइल और खान पान बेहतर करने के अलावा हेयर केयर रूटीन में इन चार ऑयल्स को शामिल करें। ये ऑयल्स बालों को जड़ों को मज़बूत बनाने के अलावा लंबे और घने भी बनाते हैं। चलिए जानते हैं वो ऑयल्स कौन से हैं?

बालों की ग्रोथ के लिए इन ऑयल्स का करें इस्तेमाल

  • नारियल का तेल: नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है। यह एक सैचुरेटेड फ़ैट जो बालों की शाफ़्ट में समा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नारियल का तेल डैमेज बालों की मरम्मत में मदद करता है। 

  • प्याज का तेल: प्याज का तेल डाइटरी सल्फर से भरपूर होता है जो केराटिन के लिए एक ज़रूरी है। यह सल्फर आपके सिर की त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे बालों के नए और मज़बूत रेशे बनते हैं। प्याज के तेल में मज़बूत एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो सिर की त्वचा के उन संक्रमणों से असरदार तरीके से लड़ते हैं जिनके कारण अक्सर बाल बहुत ज़्यादा झड़ते हैं। इसे हफ़्ते में दो बार लगाने से बालों का झड़ना काफ़ी हद तक कम हो जाएगा।

  • आंवला तेल: आंवला तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो बालों को मज़बूती देता है और उन्हें सफ़ेद होने से रोकता है। यह तेल सिर की त्वचा को पोषण भी देता है और बालों की बनावट में सुधार करता है। आंवला तेल का लगातार इस्तेमाल बालों का झड़ना, रूखापन और जड़ों की कमज़ोरी रोकने में मदद करता है। 

  • नीम का तेल: नीम का तेल सिर की त्वचा से प्रदूषण और गंदगी को साफ़ करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। यह बंद रोमछिद्रों को खोलता है जो बालों के विकास में रुकावट बन सकते हैं, जलन को शांत करता है, और रूसी को कम करता है। नीम की कुछ बूंदों को नारियल या बादाम जैसे किसी कैरियर ऑयल के साथ मिला लें। इस मिश्रण को अपने सिर की त्वचा पर लगाएं और धोने से पहले 30-60 मिनट तक लगा रहने दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Quick Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply