फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति: लाेग चमत्कार समझ कर रहे पूजाअर्चना, चढ़ा रहे पैसे

फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति: लाेग चमत्कार समझ कर रहे पूजाअर्चना, चढ़ा रहे पैसे

आगरा। अमरनाथ यात्रा के बीच आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ की आकृति शिवलिंग जैसी दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। वीडियो में लोग आकृति की पूजाअर्चना, जलाभिषेक और उसके सामने चढ़ावा चढ़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति: लाेग चमत्कार समझ कर रहे पूजाअर्चना, चढ़ा रहे पैसे

मामला आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, घर के फ्रिज में जमी बर्फ ने शिवलिंग जैसी आकृति का रूप ले लिया। इसकी जानकारी फैलने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे और देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। और लोग इस आकृति को बाबा बर्फानी से जोड़ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह दावा करता हुआ सुनाई देता है कि, “अमरनाथ में बाबा बर्फानी की बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन यहां भोलेनाथ प्रकट हो गए हैं। अब लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।” वहीं, वीडियो में एक महिला यह दावा करती हुई भी नजर आती है कि बर्फ से बनी आकृति पर ‘ॐ’ का निशान भी बना हुआ है।

वायरल वीडियो के आधार पर इलाके में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही जा रही है। वीडियो में कई लोग आकृति को भगवान शिव का स्वरूप मानकर पूजा करते, जलाभिषेक करते और चढ़ावा चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे फ्रिज में जमी बर्फ से बनी प्राकृतिक आकृति बता रहे हैं।

फिलहाल, ऐसा कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि फ्रिज में बनी यह आकृति किसी चमत्कार का परिणाम है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि होना बाकी है और इन्हें सत्यापित तथ्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *