बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 5 हेल्दी रेसिपी, खुशीखुशी खाएंगे पूरा खाना

बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 5 हेल्दी रेसिपी, खुशीखुशी खाएंगे पूरा खाना

बच्चों के लिए रोज टिफिन तैयार करना आसान काम नहीं होता. अक्सर मातापिता यही सोचते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो स्वादिष्ट भी हो और बच्चों की सेहत के लिए भी अच्छा हो. कई बार बच्चे रोज एक जैसा खाना देखकर टिफिन पूरा नहीं खाते और टिफिन भरा हुआ ही घर वापस ले आते हैं. वहीं बाहर का जंक फूड उन्हें ज्यादा पसंद आता है, लेकिन इसे रोज खाना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.

बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 5 हेल्दी रेसिपी, खुशीखुशी खाएंगे पूरा खाना

ऐसे में घर पर बनी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी अच्छा विकल्प हो सकती हैं. अगर टिफिन में हर दिन कुछ नया और रंगबिरंगा रखा जाए, तो बच्चे उसे खुशी से खाते हैं. ऐसे खाने से उन्हें जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं और दिनभर एक्टिव रहने के लिए भी मिलती है. थोड़ीसी तैयारी और सही चीजों का इस्तेमाल करके आप बच्चों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी टिफिन तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बच्चों के टिफिन के लिए 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी.

बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं ये 5 हेल्दी रेसिपी

वेज सूजी उत्तपम

सूजी में दही मिलाकर कुछ देर रखें. इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर जैसी बारीक कटी सब्जियां मिलाएं. तवे पर हल्का तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. यह रेसिपी हल्की, स्वादिष्ट और सब्जियों से भरपूर होती है, इसलिए टिफिन के लिए बढ़िया विकल्प है.

मूंग दाल चीला रोल

भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर उसमें हल्दी, नमक और थोड़ासा जीरा मिलाएं. तवे पर चीला बनाकर उसमें पनीर या हल्की भुनी हुई सब्जियों की स्टफिंग भरें और रोल बना लें. इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है और यह बच्चों का पेट लंबे समय तक भरा रखता है.

वेज पोहा

पोहा में मूंगफली, मटर, गाजर, प्याज और हल्के मसाले डालकर तैयार करें. ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें. यह हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला नाश्ता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, इसलिए यह टिफिन के लिए अच्छा विकल्प है.

पनीर वेज सैंडविच

ब्राउन ब्रेड में पनीर, खीरा, टमाटर, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां रखें. चाहें तो हल्की हरी चटनी भी लगा सकते हैं. इसे तवे पर हल्का सेक लें. पनीर में प्रोटीन और सब्जियों में विटामिन व फाइबर होते हैं, जिससे यह हेल्दी और स्वादिष्ट टिफिन बन जाता है.

ओट्स वेज कटलेट

उबले आलू, ओट्स, गाजर, मटर और अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर छोटेछोटे कटलेट बना लें. इन्हें तवे पर हल्के तेल में सेंक लें. ओट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है और सब्जियां पोषण बढ़ाती हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक बच्चों को खूब पसंद आता है.

टिफिन पैक करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

बच्चों के टिफिन में हमेशा ताजा बना खाना रखें. बहुत ज्यादा तलाभुना या पैकेट वाला खाना रोज देने से बचें. टिफिन में फल, सलाद या कोई हेल्दी स्नैक भी शामिल कर सकते हैं, ताकि बच्चे को अलगअलग तरह के पोषक तत्व मिल सकें. ऐसा खाना रखें जिसे बच्चा आसानी से खा सके और जो जल्दी खराब न हो.

मौसम के अनुसार टिफिन तैयार करें और जरूरत के हिसाब से पानी की बोतल भी साथ दें. कोशिश करें कि हर दिन टिफिन में कुछ नया हो, ताकि बच्चे की खाने में रुचि बनी रहे और वह बिना छोड़े पूरा टिफिन खत्म करे.

बच्चों को हेल्दी खाना खाने की आदत कैसे डालें?

बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के लिए रोज एक जैसी चीजें न बनाएं. खाने को रंगबिरंगा और आकर्षक तरीके से तैयार करें, ताकि बच्चे उसे खुशी से खाएं. उनकी पसंद की हेल्दी चीजों को टिफिन में शामिल करें और जंक फूड की जगह घर का बना स्वादिष्ट खाना दें.

अगर संभव हो, तो बच्चों से पूछकर टिफिन की रेसिपी चुनें. उन्हें नईनई हेल्दी चीजें धीरेधीरे खाने की आदत डालें और किसी भी खाने के लिए जबरदस्ती न करें. साथ ही परिवार के सभी लोग भी हेल्दी खाना खाएं, क्योंकि बच्चे अक्सर बड़ों की आदतों से ही सीखते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *