बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बारबार कुचलकर युवक को मार डाला

बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बारबार कुचलकर युवक को मार डाला

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सिलसिलेवार हत्याओं से दहल उठी है. दिल्ली के तीन अलगअलग थाना क्षेत्रों में कानूनव्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने तीन युवकों को जान से मार डाला. सबसे खौफनाक वारदात कंझावला इलाके में अंजाम दी गई, जहां एक कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद उसे बेरहमी से बारबार कार से कुचला. इसके अलावा आदर्श नगर में लिंचिंग और मुस्तफाबाद में सरेराह गोलीबारी की घटना सामने आई है.

बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बारबार कुचलकर युवक को मार डाला

कंझावला पुलिस ने स्कूटी सवार दीपक की वीभत्स हत्या के मामले का महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को दबोच लिया है. माजरा डबास गांव के रहने वाले 44 वर्षीय दीपक गुरुवार को किसी काम से स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और दीपक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.

प्रत्यक्षदर्शी मनीष के मुताबिक, जब दीपक स्कूटी से अलग होकर सड़क पर गिरा, तो आरोपी ने वाहन को बारबार आगेपीछे करके उसे कई बार रौंदा. जब आरोपी को यकीन हो गया कि दीपक की मौत हो चुकी है, तो वह मौके से फरार हो गया.

पुलिसिया कार्रवाई और आरोपी का कबूलनामा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मिले गाड़ी के टूटे हुए बम्पर के आधार पर आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है. गाड़ी पर लगे खून के धब्बों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया गया है. पूछताछ में सागर ने बताया कि दीपक ने उसकी बहन को अपशब्द कहे थे, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस अब सागर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

23 वर्षीय आरिफ की लाठीडंडों से पीटकर बेरहम हत्या

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से भी एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी रंजिश में एक युवक की जान ले ली गई. जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक का रहने वाला 23 वर्षीय आरिफ गुरुवार देर रात आदर्श नगर इलाके में घूम रहा था. इसी दौरान युवकों के एक गुट ने उसे घेर लिया और लाठीडंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आरिफ को बीजेआरएम अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाबुझाकर परिजनों को सड़क से हटाया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

मुस्तफाबाद में हिस्ट्रीशीटर आलू दादा को गोलियों से भूना

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार शाम सरेराह गैंगवार की आशंका वाली वारदात हुई. बाबू नगर निवासी निसार अहमद का 24 वर्षीय बेटा साजिद उर्फ आलू दादा शाम करीब 6:00 बजे दिलशाद मस्जिद के पास मौजूद था. तभी एक अज्ञात हमलावर ने उस पर करीब से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. लहूलुहान साजिद को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उत्तरपूर्वी दिल्ली के DCP राहुल अलवाल के मुताबिक, साजिद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह इलाके का हिस्ट्रीशीटर था. पुलिस इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार के एंगल से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *