बाराबंकी में धान की रोपाई के दौरान हमला: दो भाइयों की पिटाई, दो नामजद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाराबंकी में धान की रोपाई के दौरान हमला: दो भाइयों की पिटाई, दो नामजद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बाराबंकी में धान की रोपाई के दौरान हमला: दो भाइयों की पिटाई, दो नामजद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाराबंकी: असन्द्रा कोतवाली क्षेत्र में खेत में धान की रोपाई के दौरान युवक और उसके भाई पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विक्रमादित्य वर्मा निवासी ग्राम दोहरिया मजरे मानपुर मकोहिया के अनुसार, गांव के श्यामजी वर्मा से एक दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में 12 जुलाई की दोपहर वह अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहा था, तभी श्यामजी वर्मा, शिवम वर्मा और उनके छह अन्य साथी मोटरसाइकिलों से खेत पर पहुंच गए।

आरोप है कि सभी ने गालीगलौज के बाद विक्रमादित्य पर हॉकी और लातघूंसों से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे उसके भाई पवन कुमार वर्मा की भी पिटाई कर दी गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *