Rampur News : अवैध कब्जे से मुक्त 200 एकड़ भूमि पर विकसित हुआ विशाल ‘नगर वन’

Rampur News : अवैध कब्जे से मुक्त 200 एकड़ भूमि पर विकसित हुआ विशाल ‘नगर वन’
Rampur News : अवैध कब्जे से मुक्त 200 एकड़ भूमि पर विकसित हुआ विशाल ‘नगर वन’

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम मुरादाबाद ने महानगर को स्वच्छ हरित, पर्यावरण अनुकूल एवं सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने के लिए एक और अभिनव प्रयास किया है। नवाबपुरा रामगंगा नदी के निकट नगर निगम की भूमि को कब्जामुक्त कराकर वहां अरबन फारेस्ट विकसित किया है। जो भविष्य में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय ‘पर्जन्य पंचतत्व वाटिका बायोडायवर्सिटी पार्क बनेगा। निगम प्रशासन तीन वर्षों से इसे विकसित करने में जुटा है। नगर निगम ने यहां दो लाख से अधिक पौधे एवं वृक्ष एक विशाल हरित क्षेत्र के रूप में विकसित कर हरित मुरादाबाद की नई पहचान बना है।

नगर निगम द्वारा रामगंगा नदी के निकट अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए पर्यावरण सरक्षण एवं जनहित में उपयोग किया। इस भूमि पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कर सघन वन क्षेत्र विकसित किया गया है। प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला अरबन फारेस्ट जहां स्थानीय जलवायु एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रकार के देशी, छायादार, फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए हैं। नगर वन में नीम, शीशम, पीपल, बरगद, अमरूद, सहजन, जामुन, अर्जुन एवं बांस सहित विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों के माध्यम से क्षेत्र में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होने के साथसाथ पक्षियों, तितलियों एवं अन्य जीवजंतुओं के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास भी तैयार हो रहा है।

दो लाख से अधिक पौधों से तैयार हुआ विशाल ‘ग्रीन जोन
नगर निगम द्वारा किए गए निरंतर पौधारोपण नियमित सिंचाई, बेहतर देखभाल एवं प्रभावी संरक्षण के परिणामस्वरूप आज इस क्षेत्र में दो लाख से अधिक पौधे एवं वृक्ष एक विशाल हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होकर खड़े हैं। यह नगर वन महानगर के हरित आवरण को बढ़ाने के साथ वायु की गुणवत्ता में सुधार कार्यन डाइऑक्साइड के अवशोषण, ऑक्सीजन के स्तर में वृद्धि तथा धूल एवं वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम कारने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जो विशाल हरित क्षेत्र भविष्य में मुरादाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रीन जोन एवं प्राकृतिक ऑक्सीजन क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

नियमित सिंचाई, निगरानी एवं संरक्षण की विशेष व्यवस्था
नगर निगम द्वारा केवल पौधारोपण तक सीमित न रहते हुए पौधों के दीर्घकालीन संरक्षण एवं बेहतर रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर के अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई। नगर निगम की टीम द्वारा समयसमय पर पौधी की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक देखभाल एव संरक्षण सुनिश्चित किया गया।

200 एकड़ भूमि बनेगी मुरादाबाद का प्रमुख प्राकृतिक एवं हरित क्षेत्र
वार्ड40 नवाबपुरा में रामगंगा नदी के निकट नगर निगम मुरादाबाद की लगभग 200 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इस क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगातार पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र को भविष्य में मुरादाबाद के प्रमुख प्राकृतिक, पर्यावरणीय एवं जैव विविधता क्षेत्र के रूप में विकसित करने की है। नगर वन के विस्तार से यह क्षेत्र महानगर के लिए एक विशाल प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भविष्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाआधुनिक पर्जन्य पंचतत्व वाटिका बायोडायवर्सिटी पार्क
नगर निगम की भविष्य की इस महत्वाकाक्षी परियोजना में रामगंगा नदी के निकट एक आधुनिक एव सुव्यवस्थित ‘ पर्जन्य पंचतत्व वाटिका बायोडायवर्सिटी पार्क’ विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत 20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगभग तीन लाख से अधिक पौधों के साथ एक हरित, टिकाऊ शैक्षणिक प्राकृतिक एव मनोरजक स्थल विकसित करने की परिकल्पना की गई है। इसके माध्यम से स्थानीय वनस्पतियों एवं जीवजंतुओं का संरक्षण करने के साथ नागरिकों विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं शोधकर्ताओं को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति आधारित शिक्षा, जनजागरूकता एवं स्वस्थ मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।

बायोडायवर्सिटी पार्क में विकसित किए जाएंगे विशेष प्राकृतिक क्षेत्र
प्रस्तावित पर्जन्य पंचतत्व वाटिका बायोडायवर्सिटी पार्क में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, प्रकृति आधारित शिक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विशेष प्राकृतिक क्षेत्र एवं सुविधाएं विकसित किए जाने की योजना है।

प्रमुख प्रस्तावित आकर्षण एवं सुविधाएं 

: सघन देशी वन एवं डेंस फॉरेस्ट क्षेत्र, 
: बटरफ्लाई गार्डन
: हर्बल एवं औषधीय उद्यान
: पक्षीअनुकूल उद्यान
: पक्षियों के लिए फलोद्यान 
: थीम आधारित गार्डन
: प्राकृतिक नर्सरी, 
: तालाब एवं जलीय जैव विविधता क्षेत्र
: नेचर एजुकेशन सेंटर,  
: चिल्ड्रन पार्क एवं प्रकृति आधारित खेल क्षेत्र
: प्राकृतिक वॉकिंग ट्रेल
: नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था,
: पर्यावरण संबंधी जानकारी देने वाले आकर्षक सूचना बोर्ड
: पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास एवं परचिंग क्षेत्र
: कीट संरक्षण के लिए इंसेक्ट होटल
:सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था,
:जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था
:पर्यावरणअनुकूल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में मुरादाबाद नगर निगम की पहचान नये रुप में न सिर्फ अपने शहर, जिले और प्रदेश में दिलाने का प्रयास है, बल्कि देश में भी नगर निगम अनूठी पहल के लिए पहचाना जाने लगा है। हनुमान वाटिका, संविधान साहित्य पार्क, श्रीराम वाटिका, मेजर ध्यानचंद खेल पार्क, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के बाद अब मुरादाबाद नगर निगम पर्जन्य पंचतत्व वाटिका बायोडायवर्सिटी पार्क बना रहा है। पर्जन्य के संबंध में ऋग्वेद के मंत्रों में स्पष्ट निर्देश है कि वे वृक्षों को अंकुरित करने वाले और औषधियों के जनक हैं। ‘प्र विद्वांसं पर्जन्यं वृष्टिमन्तं’ का अर्थ है कि विद्वान उस पर्जन्य की स्तुति करते हैं जो वर्षा लाने वाला है। जिससे वर्षा और पर्यावरण संरक्षण का गहरा संबंध स्थापित होता है। दिव्यांंशु पटेल, नगर आयुक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *