Quick Samachar: एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण हाल ही में अपने एक फैन से मिलने उसके घर पहुंचे। 17 साल का एक युवा फैन जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। इस फैन ने पवन कल्याण से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जैसे ही इस बारे में पवन को पता चला, उनसे रहा नहीं गया और अपनी टीम की मदद से वो अपने इस फैन के पास जा पहुंचे। इतना ही नहीं, पवन कल्याण ने वेंकटेश्वर स्वामी का प्रसाद और चादर भी इस फैन को भेंट किया और उसके इलाज के लिए मदद भी की। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं
बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण
पवन कल्याण के इस फैन का नाम निरंजन है। वो एक दुर्लभ किस्म की जेनेटिक बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसके शरीर का विकास रुक गया है और वो लंबे समय से बिस्तर पर है। अपनी आखिरी इच्छा को जाहिर करते हुए निरंजन ने पवन कल्याण से मिलने की बात बोली। अपनी पार्टी के लोगों से जब पवन को इस बारे में पता चला तो वो तुरंत निरंजन से मिलने हनुमाकोंडा पहुंचे।
पवन कल्याण फैन से मिलकर हुए भावुक
पवन कल्याण ने अपने एक्स अकाउंट पर उस फैन के साथ की तस्वीरें साझा की, साथ ही उनसे गले मिलकर वह रोते भी दिखाई दिए। पवन कल्याण यहां काफी भावुक लगे, उन्होंने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए निरंजन के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर किया और लिखा,’ कुछ दिन पहले मुझे हनमकोंडा के निरंजन का एक वीडियो देखने को मिला था। वह एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं और उन्होंने मुझसे मिलने की दिल से इच्छा जताई थी। आज मुझे उनसे और उनके परिवार से मिलने का अवसर मिला।’
पवन ने आगे लिखा, ‘मैं यह सोचकर गया था कि शायद मैं निरंजन का हौसला बढ़ाऊंगा, लेकिन उनसे मिलकर खुद प्रेरित होकर लौटा। विपरीत परिस्थितियों में भी उनका साहस, धैर्य और कभी हार न मानने वाला जज्बा वाकई काबिलएतारीफ है।’
‘मैं तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना सरकार और तेलंगाना पुलिस विभाग—वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर हर पुलिसकर्मी—का इस मुलाकात में सहयोग और समन्वय के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही, वारंगल के सभी लोगों, जनसैनिकों और जनसेना पार्टी के नेताओं का भी धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा मुझे इतना प्यार, स्नेह और सम्मान दिया है।’
दुर्लभ बीमारी के इलाज के लिए 1 लाख रुपये की मदद
बता दें कि पवन कल्याण ने निरंजन और उसके परिवार से मुलाकात कर उसके इलाद के लिए 1 लाख रुपये की मदद की। साथ ही वो श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रसाद और थाल भी वहां लेकर गए। इस पूरी मुलाकात और निरंजन से मिलने के वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गए।
💬 Comments (0)
Leave a Comment