बुलेट नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, दुल्हन और ससुर को जड़े थप्पड़… बिना दुल्हन लौटी बारात​

बुलेट नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, दुल्हन और ससुर को जड़े थप्पड़… बिना दुल्हन लौटी बारात​

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक विवाह योजना के तहत तय हुआ एक रिश्ता शादी के दिन विवाद में बदल गया. सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जयमाला की रस्म के बाद दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, दुल्हन ने दूल्हे और उसके एक साथी पर कमरे में घुसकर अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, युवती का विवाह मथुरा जनपद के सुरीर क्षेत्र निवासी युवक के साथ सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तय हुआ था. दोनों परिवारों के बीच पहले से रिश्ता तय था. युवती के पिता की इच्छा पर सामूहिक विवाह के अगले दिन 22 नवंबर को दूल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा था. बारात के स्वागत और अन्य रस्मों के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ.

आरोप है कि जयमाला के बाद दूल्हे ने दुल्हन के पिता से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की. लड़की पक्ष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर दूल्हे ने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया. बुजुर्गों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. तहरीर में दहेज की मांग, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *