बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..

बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..
बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..

शामली जिले में झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के एक संदिग्ध मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि कांधला कस्बे के निवासी अहसान और उसकी….

Muzaffarnagar News: शामली जिले में झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के एक संदिग्ध मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि कांधला कस्बे के निवासी अहसान और उसकी पत्नी गुफराना को उनकी बेटी हिना की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हिना का शव एक जुलाई को कांधला स्थित उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू में एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

पुलिस ने बताया कि हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को माता-पिता की भूमिका संदिग्ध लगी तथा पूछताछ के दौरान अहसान और गुफराना ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने एक युवक के साथ हिना के संबंधों के कारण उसका गला घोंट दिया था। पुलिस के अनुसार, दंपति ने बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए हिना के शव को फांसी से लटका दिया था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या से मौत की पुष्टि नहीं हुई, जिससे हत्या का संदेह और गहरा गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *