बैंक मैनेजर ने चलती कार में खुद को मारी गोली, सीने पर रखा तमंचा और कर दी फायरिंग, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं खुद को खत्म कर रहा हूं…’​​​​​​​​​​

बैंक मैनेजर ने चलती कार में खुद को मारी गोली, सीने पर रखा तमंचा और कर दी फायरिंग, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं खुद को खत्म कर रहा हूं…’​​​​​​​​​​
Featured Image

Jaunpur Bank Manager Suicide: जौनपुर l उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूनियन बैंक के मैनेजर ने आत्महत्या कर लिया. चलती कार से दिल के पास तमंचा सटाया और खुद को गोली मार ली.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर बक्शा थाना क्षेत्र का है. वारदात गुरुवार देर रात वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर प्रभु ढाबा के पास हुई. मृतक की पहचान 40 साल के दुर्गेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है. उन्होंने खुद को गोली मारी जिसके बाद उनके कार की टक्कर डिवाइडर से हो गयी.

यूनियन बैंक में मैनेजर था मृतक

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश श्रीवास्तव लखनऊ के गुडंबा के रहने वाले थे. वह जौनपुर शहर के वन विहार इलाके में पत्नी रचना के साथ रहते थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनकी पोस्टिंग शहर से 30 किमी दूर सुजानगंज थाना क्षेत्र की यूनियन बैंक बदलापुर ब्रांच में थी. वह बतौर बैंक मैनेजर तैनात थे.

चलती कार में सीने पर खुद को मारी गोली

बताया जा रहा है वह कुछ समय से तनाव में थे. घर वालों के पूछने पर भी परिवार में किसी को बताते नहीं थे. दुर्गेश गुरुवार की देर रात वाराणसी -लखनऊ हाइवे पर कार से घर जा रहे थे. तभी उन्होंने अपनी गन निकाली और चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली.

अनियंत्रित होकर कार ड्राइवर से टकराई

गोली उनके सीने से निकलकर सीट में जा धंसी. जिससे कार अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी. लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की पर वो अंदर से लॉक था. जिसके बाद कार तोड़कर उसे बाहर निकाला गया. दुर्गेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कार से एक सुसाईड नोट भी मिला

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. फॉरेंसिक टीम ने कार की जांच करके सबूत जुटाए. कार से एक सुसाईड नोट भी मिला है. जिसमे लिखा था, “लेटर में लिखा था कि मैं अपना जीवन स्वयं समाप्त कर रहा हूं, इसके लिए किसी को दोष न दिया जाए. मैं सभी से माफी चाहता हूं.” प्राथमिक जांच में तनाव की बात सामने आयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *