Quick Samachar: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को भारत को बड़ा झटका लगा। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को पैर में चोट लग गई। चोट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह ओवर पूरा नहीं कर पाईं और उन्हें बुग्गी एबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया।
मामला नीदरलैंड्स की पारी के छठे ओवर का है। इस मैच में श्रेयांका की यह पहली गेंद थी। उन्होंने फेबे मोलकेनबोअर को राउंड द विकेट गेंद की। गेंद रोकने के प्रयास में उनका पैर मुड़ गया। इसके बाद वह दर्द से कराहती दिखीं। भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर आए। वह अपन दाएं पैर पर खड़ी नहीं हो पा रही थीं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर बुग्गी एबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया। शैफाली वर्मा ने ओवर पूरा किया, जिसमें सिर्फ 3 रन बने।
श्रेयांका का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण
श्रेयांका का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वह कई चोटों की वजह से एक साल से ज्यादा समय तक मैदान से बाहर रहीं। इस सीजन में डब्ल्यूपीएल में वापसी की और इस टूर्नामेंट में अच्छा करने के लिए बेताब थीं। उन्होंने इस मैच से पहले यह भी कहा था कि चोट के कारण वह अवसाद में थीं। उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था।
भारत ने बनाया बड़ा स्कोर
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दमपर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। मंधाना और शैफाली ने शतकीय साझेदारी की।
भारत ने महिला T20 वर्ल्ड कप में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर
महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के नाम सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2026 में ही 1 विकेट पर 219 रन बनाए। 2023 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 213 रन बनाए थे। ।
💬 Comments (0)
Leave a Comment