Quick Samachar: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना 74 रन और शैफाली वर्मा 55 रन के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की मदद से बुधवार को महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच विकेट पर 209 रन बनाए। महिला टी20 विश्व कप में पहली बार भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। महिला टी20 विश्व कप में के इतिहास में यह तीसरा सबसे ज्यादा स्कोर है।
इंग्लैंड के नाम सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2026 में ही 1 विकेट पर 219 रन बनाए। 2023 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 213 रन बनाए थे। भारत ने महिला टी20 में पांचवीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया। उसका सर्वोच्च स्कोर 2 विकेट पर 221 रन है। उसने 2025 में श्रीलंका के खिलाफ त्रिवेंद्रम में बनाए थे। 4 विकेट पर 217 रन उन्होंने 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में बनाए थे।
मंधानाशैफाली की शानदार पारी
मंधाना ने 47 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि शैफाली ने 38 गेंद की पारी में 10 चौके जमाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 20 रन और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड्स के लिए कैरोलिन डि लांगे ने दो जबकि इरिस ज्विलिंग, हीथर सिगर्स और मारथे वान डेन राड ने एक एक विकेट लिया।
💬 Comments (0)
Leave a Comment