Quick Samachar: लखनऊ में बुधवार को भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 20 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही अफगानिस्तान का 27 महीने से चला आ रहा विजय रथ रुक गया। इस दौरान अफगानिस्तान ने लगातार 5 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीता था। भारत ने कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार वनडे सीरीज जीता। यह उनकी कप्तानी में तीसरी सीरीज है।
अफगानिस्तान ने मार्च 2024 में आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 20 से अपने नाम की थी। इसके बाद उसने 2024 में ही साउथ अफ्रीका के 21, बांग्लादेश को 21 से हराया। दिसंबर 2021 में जिम्ब्बावे को 20 और अक्टूबर 2025 में बांग्लादेश को 30 से हराया था। अफगानिस्तान ने 5 सीरीज में 15 मैचों में वह सिर्फ 2 मैच गंवाया था। 8 में जीत दर्ज की थी। 5 मैच बेनतीजा रहे।
शुभमन गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीत
शुभमन गिल ने वनडे में भारत के कप्तान के तौर पर पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अगुआई की थी। भारत यह सीरीज 21 से हारा। जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 से हराया। इन दोनों सीरीज के बीच साउथ अफ्रीका को भारत ने 21 से हराया, लेकिन गिल चोटिल होने के कारण सीरीज में नहीं खेले थे। केएल राहुल ने कमान संभाली थी। ऐसे में गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ 20 की बढ़त बनाकर पहली बार सीरीज अपने नाम की।
शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह कप्तान के तौर पर 8 मैच में 3 अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। गिल ने न्यूजीलैंड सीरीज में 2 अर्धशतक जड़े थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 110 गेंद पर 154 रन ठोके। उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के लगाए।
भारत ने 31 महीने बाद ठोके 400 रन
वनडे में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 5 विकेट पर 418 रन है। उसने दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में यह स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका के खिलाफ 2009 में उसने 7 विकेट पर 414 रन बनाए थे। ।
💬 Comments (0)
Leave a Comment