Quick Samachar: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को इस साल होने वाले एशियन गेम्स के स्क्वाड में एंट्री नहीं मिल पाई है। गुरुवार को सामने आए स्क्वाड में मनिका का नाम नहीं होना काफी हैरानी भरा था। मनिका ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा तय किए गए सेलेक्शन मानक में वह खरी नहीं उतर पाईं। वहीं उनकी जगह वर्ल्ड रैंकिंग में 45वें स्थान पर काबिज श्रीजा अकुला को महिला टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है।

गौरतलब है कि मनिका बत्रा लंबे समय से घरेलू इवेंट्स से दूर रही हैं। यही कारण है कि उनकी नेशनल रैंकिंग पर असर पड़ा है। जबकि टेबल टेनिस की वर्ल्ड रैंकिंग में मनिका श्रीजा से नीचे 51वें स्थान पर मौजूद हैं। जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों का 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजन होगा। मनिका को स्वास्तिका घोष के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली है।

मनिका बत्रा ने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल जीते हैं। जबकि 2018 एशियाई खेलों में उन्होंने ऐतिहासिक मिक्स्ड डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वर्ल्ड रैंकिंग में श्रीजा के बाद दूसरी सबसे सफल भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन और सेलेक्शन मानक में खरे नहीं उतरने की वजह से स्क्वाड में उनका नाम नहीं है। अब अगर कोई प्रमुख स्क्वाड से चोटिल होता है या बाहर होता है तो ही उनको प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

क्या है टेबल टेनिस टीम की चयन प्रक्रिया?

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने अपनी चयन प्रक्रिया के मानक के बारे में बताया,”चयन प्रक्रिया के मुताबिक भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को उनके हालिया प्रदर्शन के हिसाब से स्क्वाड में जगह दी गई है।” एशियाई खेलों में टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 सितंबर से 28 सितंबर तक होगा। 2023 में बनाई गईं सेलेक्शन पॉलिसी के मुताबिक 50 प्रतिशत वेटेज नेशनल रैंकिं, 40 प्रतिशत वर्ल्ड रैंकिंग और 10 प्रतिशत चयन समित के फैसलों के ऊपर निर्भर होता है।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम

श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े, दिया चिताले, सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेला दास।
रिजर्व: स्वास्तिका घोष, मनिका बत्रा।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम

जी. साथियान, हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर, मानुश शाह, पयास जैन।
रिजर्व: अंकुर भट्टाचारजी, रोनित भांजवा।

भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को हराया, मनप्रीत सिंह ने तोड़ा दिलीप टिर्की का बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 31 से हरा दिया और इस मैच में मनप्रीत सिंह भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने।