Quick Samachar: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बैंक मैनेजर ने एक महिला से शादी करने के लिए उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट बैंक का मैनेजर कथित तौर पर घर के बाहर से एक 6 साल के लड़के को बहलाफुसलाकर ले गया और उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। यह सब उसने बच्चे की मां से शादी करने के लिए किया।
मुजफ्फरनगर निवासी 28 वर्षीय आरोपी अर्पित पाराशर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़के का शव उसके घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक खेत से बरामद किया गया। मेरठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर अर्पित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि उसने शव को नहर में फेंक दिया था। आखिरकार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने धारदार हथियार से बच्चे का गला काटकर उसकी की थी।
बच्चे की मां ने हत्या के बारे में किसी तरह की जानकारी से किया इनकार
एडिशनल एसपी कुमार ने बताया कि पुलिस लड़के की मां गुरप्रीत कौर से भी पूछताछ कर रही है जिसने अब तक अपराध के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। मृतक अंगदवीर मेरठ में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता गुरसेवक दुबई में ट्रक चालक के रूप में काम करते हैं।
बच्चे की मां से शादी के लिए की उसकी हत्या
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उन्हें बताया कि वह बच्चे की मां गुरप्रीत को लगभग तीन साल से जानता था। उससे उसकी मुलाकात किसी काम के सिलसिले में हुई थी और वह गुरप्रीत से शादी करना चाहता था। पूछताछ के दौरान, उसने दावा किया कि वह उस लड़के को अपने रास्ते की रुकावट मानता था जिसके कारण उसने बच्चे के अपहरण की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, अंगदवीर मंगलवार सुबह रामराज गांव में अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक वह लापता हो गया। कई घंटे बीतने के बाद भी जब बच्चा वापस नहीं लौटा तो परिवारवाले परेशान हो गए। जिसके बाद बच्चे की दादी ने हसुमा पुलिस स्टेशन में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने अर्पित पराशर को संदिग्ध बताया।
मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग
जांच के दौरान, पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज इकट्ठा की। रिकॉर्डिंग में अंगदवीर को बाहर टहलते और खेलते हुए देखा गया, तभी एक सफेद कार में बैठे व्यक्ति ने उसे आवाज़ दी। लड़के को गाड़ी के पास जाते और बिना किसी विरोध के अंदर बैठते हुए देखा गया, जिससे पता चलता है कि उसने शायद गाड़ी में बैठे किसी व्यक्ति को पहचान लिया था।
पुलिस ने कहा कि फुटेज से यह संदेह पैदा हुआ कि बच्चा अपनी मर्जी से गाड़ी के पास गया होगा क्योंकि शायद उसने अंदर बैठे किसी व्यक्ति को पहचान लिया था। प्रारंभिक जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस ने अर्पित पराशर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह बच्चे को उसके घर के बाहर से गाड़ी में बिठाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी। एसएचओ कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पैरों की मालिश न करने पर दलित को मार डाला
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तीन लोगों ने शराब पीने के दौरान पैरों की मालिश से इनकार करने पर दलित व्यक्ति की कथित तौर पर पीटपीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर पढ़ने के लिए
💬 Comments (0)
Leave a Comment