Quick Samachar: IMD Monsoon Update: तेज गर्मी से तप रहे उत्तर भारत को अब दक्षिणपश्चिम मानसून का बेसब्री से इंतजार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसे लेकर गुड न्यूज दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 जून को भारत के कई हिस्सों में मानून आगे बढ़ने वाला है. इसकी वजह से देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं मध्य और उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहेगा. उन्हें बारिश का दौर शुरू होने के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा.

मानसून की अचानक बढ़ी रफ्तार, क्या अगले 48 घंटे में खत्म हो जा रही गर्मी की तपिश? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट​

मानसून ने उत्तर भारत की ओर बढ़ाए कदम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ने 22 जून को मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में प्रगति की है. अनुमान है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बचे हुए क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के अंदर मानसून पहुंच सकता है. इसके बाद वहां पर भारी बारिश शुरू हो सकती है. इसे लेकर मौसमी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

इस सप्ताह कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
IMD की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि तेलंगाना में इस सप्ताह व्यापक बारिश हो सकती है. वहीं बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरजचमक के साथ बिजली गिर सकती है. इसके साथ ही इन राज्यों में 4050 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

दिल्लीएनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्लीएनसीआर की बात करें तो आज यानी 23 जून को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आज दिन का अधिकतम तापमान 3638 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 2628 डिग्री के करीब रहेगा. इसकी वजह से लू के थपेड़ों में कुछ कमी आएगी, हालांकि पूरी राहत अभी नहीं मिलेगी. मौसम में नमी होने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस महसूस होगी.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *