Quick Samachar: सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त हुई. यह बढ़त तब हुई जब कंपनी की डिजिटल यूनिट, जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारत के अब तक के सबसे बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफ़रिंग के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए. इस तेजी को तब और बढ़ावा मिला जब अरबपति मुकेश अंबानी ने कंपनी की 49वीं सालाना आम बैठक में विकास के अगले फेज के लिए एक रोडमैप पेश किया. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, क्लीन एनर्जी और कंज्यूमर बिजनेस जैसे क्षेत्र शामिल थे. इस तेजी की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में करीब 48 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. साथ ही कंपनी का कुल मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपए के पार चलस गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी के शेयरों में किस तरह की हलचल देखने को मिली है.

कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबारी सत्र के दौरान 2.75 प्रतिशत बढ़कर 1,345.45 रुपए पर पहुंच गया. जबकि दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर कंपनी का शेयर 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 1,331.40 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वैसे कंपनी का शेयर 1,324.90 रुपए पर ओपन हुआ था और एक दिन पहले कंपनी का शेयर 1,309.35 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर पर भी स्टॉक 2.70 प्रतिशत बढ़कर 1,344.90 रुपए पर पहुंच गया था. इससे पहले ब्लूचिप स्टॉक में आई इस तेज़ी ने बाजार को ऊपर ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई. सुबह के कारोबार के बाद के समय में 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 454.36 अंक बढ़कर 77,253.07 पर कारोबार कर रहा था. 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 136.05 अंक बढ़कर 24,149.50 पर पहुंच गया.
48 हजार करोड़ रुपए का इजाफा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो जब रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दिन के पीक पर पहुंचा तो कंपनी का मार्केट कैप 18,19,641.72 करोड़ रुपए पर आ गया था. जबकि शुक्रवार को रिलायंस का मार्केट कैप शेयर बाजार बंद होने तक 17,71,882.96 करोड़ रुपए पर था. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन में 47,758.76 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. खास बात तो ये है कि काफी दिनों के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 18 लाख करोड़ रुपए के पार चली गई है.
जियो आईपीओ का ऐलान
जियो प्लेटफॉर्म्स टेलीकॉम से टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाली वह कंपनी जिसने पिछले दशक में भारत के डिजिटल सिनेरियो को बदल दिया ने शुक्रवार को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 27 करोड़ तक के नए शेयरों के इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया था कि इस ऑफरिंग से लगभग 37,700 करोड़ रुपए जुटाए जा सकते हैं, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 137 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी जाएगी. इस ऑफरिंग का मकसद जियो प्लेटफॉर्म्स से वैल्यू अनलॉक करना है. इसकी टेलीकॉम ब्रांच, सब्सक्राइबर संख्या के मामले में चीन मोबाइल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बन गई है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment