Quick Samachar: सफेद बालों को छिपाने के लिए भले ही बाजार में ढेरों हेयर कलर मौजूद हों, लेकिन मेहंदी का भरोसा आज भी कायम है। पीढ़ियों से लोग बालों को नेचुरल रंग देने के लिए इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। हालांकि, कई बार मेहंदी लगाने के कुछ ही दिनों बाद रंग हल्का पड़ने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो मेहंदी में कुछ चीजें मिलाकर इसका असर बेहतर बना सकते हैं।
मेहंदी लगाने के बाद जब बालों का रंग कुछ ही हफ्तों में हल्का पड़ने लगे, तो मूड खराब होने लगता है। खासकर उन लोगों का जो सफेद बालों को छिपाने के लिए मेहंदी लगाते हैं। सिर्फ मेहंदी लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे तैयार करने का तरीका भी मायने रखता है। कुछ घरेलू चीजें ऐसी हैं, जिन्हें मेहंदी में मिलाने से रंग अधिक गहरा और टिकाऊ दिख सकता है। आइए जानते इसके बारे में।
सबसे पहले जानें मेहंदी का रंग जल्दी क्यों पड़ता है फीका?
इसके पीछे कोई एक सटीक वजह नहीं है। बारबार शैंपू करने से रंग जल्दी हल्का हो सकता है। धूप, क्लोरीन युक्त पानी और हीट स्टाइलिंग भी रंग हल्का कर सकती हैं। बहुत ड्राई या डैमेज बालों में रंग समान रूप से नहीं टिकता। मेहंदी लगाने के तुरंत बाद हेयर वॉश करने से रंग पूरी तरह चढ़ नहीं पाता है।
मेहंदी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
आंवला पाउडर
अगर आप बालों में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो उसमें 12 चम्मच आंवला पाउडर मिला सकती हैं। यह बालों की कंडीशनिंग में मदद करता है। इसके साथ ही मेहंदी के रंग को थोड़ा वैलेंस और नेचुरल दिखाने में हेल्प कर सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें, नहीं तो पेस्ट का टेक्सचर बदल सकता है।
चायपत्ती का गाढ़ा पानी
जब मेहंदी को लगाने के लिए घोलें तो सादा पानी की जगह ठंडा किया हुआ गाढ़ा चायपत्ती का पानी इस्तेमाल करें। इससे मेहंदी के रंग को थोड़ा गहरा टोन दे सकता है। खासकर सफेद बालों पर रंग थोड़ा रिच दिख सकता है। लेकिन यह भी जान लें कि बहुत ज्यादा चायपत्ती डालने से ज्यादा फायदा नहीं मिलता।
कॉफी पाउडर
आप मेहंदी में 12 चम्मच इंस्टेंट कॉफी या कॉफी डेकोक्शन मिला सकते हैं। इससे रंग को हल्का ब्राउनिश या गहरा टोन मिलेगा। इससे बाल काले नहीं होते हैं। इसलिए पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर देख सकते हैं।
मेहंदी का रंग बालों में ज्यादा समय तक टिकाने के लिए टिप्स
मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 2448 घंटे तक शैंपू न करें। सल्फेटफ्री शैंपू इस्तेमाल करने पर रंग लंबे समय तक टिक सकता है। बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बचें। मेहंदी को लगाने से पहले 68 घंटे भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है, ताकि डाई रिलीज बेहतर हो सके।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मेहंदी और इसमें मिलाई जाने वाली प्राकृतिक चीजों का असर हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प की कंडीशन के हिसाब से अलगअलग हो सकता है। किसी भी नए घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
💬 Comments (0)
Leave a Comment