‘मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी’, मुजफ्फरनगर की युवती का मर्डर

‘मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी’, मुजफ्फरनगर की युवती का मर्डर
‘मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी’, मुजफ्फरनगर की युवती का मर्डर

देहरादून: ‘हेलो पुलिस, मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है।’ पुलिस के कंट्रोल रूम में आज सुबह करीब 6 बजे एक युवक ने फोन पर ये सूचना दी और उसके बाद युवक का फोन बंद हो गया। युवक का फोन अब बंद आ रहा है।

मामला सामने आते ही पुलिस महकमा अलर्ट हुआ और कॉलर की जानकारी जुटाई। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी मिल पाई है। मामला क्लेमेनटाउन थाना पुलिस का है। मुजफ्फरनगर का धीरज पंवार देहरादून के क्लेमेनटाउन इलाके में अपनी पत्नी काजल के साथ रहता था। काजल की पुलिस को लाश मिली है। अब पुलिस धीरज की तलाश कर रही है।

प्लॉट के अंदर बने कमरे में महिला की लाश बरामद
थाना क्लेमेनटाउन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार द्वारा सूचना दी गई कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस टीम ने व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद से युवक का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कॉलर के कॉल करने के स्थान की जानकारी पता की। जिसके बाद प्लॉट के अंदर बने कमरे में खोलने पर एक महिला की लाश बरामद हुई।

जिसकी पहचान काजल पत्नी धीरज पवार उम्र 26 वर्ष निवासी ईदगाह रोड, सुभाष नगर, सत्य साइ मंदिर के पास, थाना क्लेमेंट टाउन मूल निवासी ग्राम मेघा सकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर के रुप में हुई। जिसकी मौके पर गोली लगने से मृत्यु हो गई थी।

मकान के बगल में मृतका का भाई भी रहता है
बताया गया कि काजल अपने पति धीरज पवार पुत्र सुशील पवार निवासी ग्राम मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी के साथ रह रही थी। मकान के बगल में मृतका का भाई अभिषेक ग्राम चांचक थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर भी रहता है। मृतका के भाई ने मौके पर बताया गया की कई दिनों से उसकी बहन और जीजा का विवाद चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पुलिस तथा फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में मृतका के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतका के पति की तलाश में अलग-अलग टीमों का गठन का गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *