“मैंने नहीं, मां काली ने मेरी मां को मारां”, मां की हत्या के बाद बेटे का चौंकाने वाला दावा

“मैंने नहीं, मां काली ने मेरी मां को मारां”, मां की हत्या के बाद बेटे का चौंकाने वाला दावा
“मैंने नहीं, मां काली ने मेरी मां को मारां”, मां की हत्या के बाद बेटे का चौंकाने वाला दावा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुड़नावैध गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जिस मां ने बेटे को जन्म दिया और पालपोसकर बड़ा किया, उसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बेटे के बयान ने पुलिस और ग्रामीणों को भी हैरानी में डाल दिया।

मां की सिलबट्टे से हत्या के आरोप में गिरफ्तार पंकज राठौर ने पुलिस पूछताछ के दौरान कहा, “मैंने अपनी मां की हत्या नहीं की, यह काम कलकत्ता वाली मां काली ने किया है। मैंने कोई गलत काम नहीं किया।” आरोपी बारबार खुद को बेगुनाह बताता रहा और अपने बयान पर अड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद पंकज ने अपनी 55 वर्षीय मां नन्हीं देवी को कमरे में बंद कर सिलबट्टे और ईंट से सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की चीखें सुनकर बचाने पहुंची बहन सुषमा पर भी उसने हमला कर दिया। बहन की चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, दरवाजा खुलवाकर उसे बचाया और आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खून से सना सिलबट्टा बरामद किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले करीब तीन वर्षों से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिन पहले भी उसने गांव में मारपीट और पथराव किया था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *