कांवड़ मार्ग पर नहीं मिलेगा नॉनवेज, होटलढाबों में प्याजलहसुन के इस्तेमाल पर भी रोक

कांवड़ मार्ग पर नहीं मिलेगा नॉनवेज, होटलढाबों में प्याजलहसुन के इस्तेमाल पर भी रोक

मुजफ्फरनगर : Kanwar Yatra: कल यानी 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी के कई जिलों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल और ढाबों को नॉनवेज बनाने और परोसने पर बैन लगा दिया गया है। वहीं, लहसून प्याज के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।

कांवड़ मार्ग पर नहीं मिलेगा नॉनवेज, होटलढाबों में प्याजलहसुन के इस्तेमाल पर भी रोक

सावन महीने को लेकर जिले डीएम डॉक्टर राजेन्द्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिक के निर्देश पर सभी विभागों ने कमान संभाल ली। कानूनव्यवस्था, सुरक्षा, और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस है। प्रतिबंधित पॉलीथिन पूरी तरह से बैन होगी। खाद्य सामग्री डीजल पेट्रोल की कमी नहीं होने दी जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, कांवड़ मार्ग में स्थित होटलढाबों में मांसमछली बनाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही इन होटल और ढाबों को खाने में प्याज और लहसुन का उपयोग भी नहीं करने का आदेश आया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, ‘यह व्यवस्था हर साल लागू रहती है। कांवड़ यात्रा से पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले में श्रद्धालुओं के लिए विशुद्ध और सुरक्षित खाद्य सुनिश्चित करने के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर दुकानों, होटलों और ढाबों की जांच का अभियान चलाया है।’ सहायक आयुक्त, खाद्य अर्चना धीरन ने मंगलवार को बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों में मांसाहार भोजन पकाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इन होटल और ढाबों को खाने में प्याज और लहसुन का उपयोग नहीं करने को भी कहा गया है।

होटलढाबों पर सख्ती ने नियम का पालन
उन्होंने कहा कि होटल और ढाबे हर साल इस नियम का पालन कर रहे हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नए होटल या ढाबों को विभाग द्वारा इस बारे में सूचना दी जाती है। खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए अधिकारियों की छह टीमें गठित की गई हैं। धीरन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा उपायों के लिए कदम उठाए गए हैं और खानपान की दुकानों को मालिकों का विवरण, लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा कनेक्ट ऐप क्यूआर कोड प्रदर्शित करने को कहा गया है। जिले के अधिकारियों ने अधिक मूल्य वसूली रोकने के लिए 21 आवश्यक वस्तुओं की मानक दरें तय की हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि खाना पकाने वाले लोग दास्ताना अवश्य पहनें। आर्टिफिसियल कलर को कड़ाई से बैन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *