Quick Samachar: 22 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर जा चुकीं हैं। एक्ट्रेस ने 14 जून को अपने घर में आत्महत्या की थी। उनकी मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और इसी बीच एक्ट्रेस की करीबी दोस्त गीतांजलि ने हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। गीतांजलि का कहना है कि संचिता ने खुदखुशी का फैसला अचानक नहीं लिया है, वो पहले भी इस बारे जिक्र कर चुकीं थीं। साथ ही गीतांजलि ने संचिता उगले के डिप्रेशन में होने की बात की भी पुष्टि किया है।
संचिता उगले महीनों पहले खुदखुशी का जिक्र कर चुकीं थीं
टेली टॉक इंडिया से बातचीत करते हुए संचिता उगले की दोस्त गीतांजलि ने बताया कि ‘वह काफी दिनों से परेशान थीं और पहले भी अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में इशारा कर चुकीं थीं।’ गीतांजलि का कहना है कि ‘अगर कोई बार बार आत्महत्या की बात करता है तो उसका ये फैसला अचानक लिया गया फैसला नहीं हो सकता है। वो छह महीनों से कह रही थी कि वो मरना चाहती है, जीना नहीं चाहती है।’ गीतांजलि ने ये भी बताया कि संचिता लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं।
गहरे मानसिक तनाव में थी संचिता उगले
गीतांजलि ने दावा किया कि संचिता उगले डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनकी यह स्थिति शायद जनवरी से शुरू हुई थी। उनके मुताबिक, कई बार संचिता लगातार कई दिनों तक सो नहीं पाती थीं। हालांकि, उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता थी, लेकिन उन्हें लगता था कि एक्ट्रेस किसी गहरे मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि लीड रोल मिलने के बावजूद संचिता का काम में पहले जैसा मन नहीं लग रहा था। एक्ट्रेस संचिता को देखकर लगता था कि वो किसी ट्रॉमा से गुजर रहीं हैं।
प्रोडक्शन हाउस से झगड़े की बात पर सफाई
इसके साथ ही प्रोडक्शन हाउस के साथ झगड़े की बात को गीतांजलि साफ इनकार करती दिखीं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था बल्कि प्रोडक्शन हाउस ने कई बार संचिता की हालत को समझा था और डॉक्टर के पास भी लेकर गया था। बता दें कि इससे पहले संचिता के पिता भी इस बात का दावा कर चुके हैं कि एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं, अब उनकी दोस्त गीतांजलि ने भी उसी बात की पुष्टि की है।
एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जून को नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में मौजूद साईं संतोषी बिल्डिंग में हुई। अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग ने बताया कि संचिता ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया था। शुरुआती जांच के मुताबिक, शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उन्होंने कथित तौर पर साड़ी की मदद से छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में जांच जारी है और संचिता के खुदखुशी करने के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment