मौसम के अलगअलग रंग! बिहारझारखंड सहित 15 राज्यों में बरसेंगे बदरा, लेकिन दिल्ली में 5 दिन तक NO RAIN​

मौसम के अलगअलग रंग! बिहारझारखंड सहित 15 राज्यों में बरसेंगे बदरा, लेकिन दिल्ली में 5 दिन तक NO RAIN​

IMD weather update: कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी… देश के अलगअलग राज्यों में मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज है. उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में आंधीबारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, लद्दाख, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 से 23 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है.

दिल्ली में 18 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में बारिश की स्थिति बन सकती है. पंजाब में भी 18 से 20 सितंबर को बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 18 से 23 सितंबर के बीच बारिश का दौर रह सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. छत्तीसगढ़ में 20 से 23 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

बिहारझारखंड समेत पूर्वी भारत में बारिश

पूर्वी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. बिहार और झारखंड में 18 से 23 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. ओडिशा में 18 से 20 सितंबर और 23 सितंबर को बारिश की संभावना है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में भी 18 से 23 सितंबर तक बारिश का दौर रहने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 सितंबर को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 सितंबर को बड़े इलाके में बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 18 सितंबर, असममेघालय में 18 सितंबर और 19 से 21 सितंबर तथा इन राज्यों के अन्य हिस्सों में अलगअलग दिनों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.

पश्चिम और दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश

कोंकणगोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात और सौराष्ट्रकच्छ में अलगअलग दिनों में बारिश का अनुमान है. 18 सितंबर को सौराष्ट्रकच्छ में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में 18 से 23 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 4050 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. केरल और माहे में 18 सितंबर को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *