Asian Games: बांग्लादेश को बिना मैच खेले मिला सेमीफाइनल का टिकट, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा खेल!​

Asian Games: बांग्लादेश को बिना मैच खेले मिला सेमीफाइनल का टिकट, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा खेल!​

एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बांग्लादेश और चीन के बीच गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना था, लेकिन लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका। यहां तक कि मुकाबले में टॉस भी नहीं हुआ।

बारिश ने बिगाड़ा पूरा खेल

बांग्लादेश और चीन के बीच मुकाबला जापान के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण मैदान में काफी नमी थी। गुरुवार को बारिश रुकने के बावजूद आउटफील्ड समय पर खेलने लायक नहीं हो सकी। अंपायर्स ने मैदान का कई बार निरीक्षण किया, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस तरह दोनों टीमों के बीच एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

रैंकिंग और सीडिंग ने बांग्लादेश को दिलाया Asian Games Semifinal का टिकट

मैच रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि सेमीफाइनल में कौन जाएगा। Asian Games के क्रिकेट नियमों के मुताबिक, अगर क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से पूरा नहीं हो पाता है, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजा जाता है। इस मामले में बांग्लादेश की सीडिंग चीन से बेहतर थी। इसलिए मैच का नतीजा नहीं निकलने के बावजूद बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया और चीन का टूर्नामेंट खत्म हो गया।

भारत से हो सकती है बांग्लादेश की टक्कर

बांग्लादेश अब सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है। टूर्नामेंट के कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेशचीन क्वार्टर फाइनल के विजेता को भारतजापान क्वार्टर फाइनल के विजेता से सेमीफाइनल में भिड़ना है। भारत और जापान का मुकाबला 18 सितंबर को होना है। सेमीफाइनल 20 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल 22 सितंबर को होंगे।

बांग्लादेश के लिए यह राहत की बात जरूर है, लेकिन बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंचने का एक दूसरा पहलू भी है। टीम को नॉकआउट मुकाबले से पहले मैच प्रैक्टिस नहीं मिल पाई है। अब सेमीफाइनल में उसका असली इम्तिहान होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *