बहराइच में खौफनाक वारदात: ‘साफ खाना नहीं बनाने’ का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

बहराइच में खौफनाक वारदात: ‘साफ खाना नहीं बनाने’ का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक ने अपनी ही 55 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका के पति भगवानदीन ने मीडियाकर्मियों के समक्ष बयान दिया कि उनके हत्यारोपी पुत्र को अक्सर अपनी मां से यह शिकायत रहती थी कि वह उसके लिए स्वच्छता के साथ भोजन नहीं बनाती हैं।

बहराइच में खौफनाक वारदात: ‘साफ खाना नहीं बनाने’ का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

 

बेटे का आरोप था कि जो भोजन उसे परोसा जाता है उसमें गंदगी रहती है।
आरोपी के पिता के अनुसार, आज सुबह पहले की तरह यही शिकायत करते हुए उसने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने संवाददाताओं से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को विशेश्वरगंज थानान्तर्गत ग्राम फुलेरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई।

उच्चाधिकारियों सहित पुलिस टीम, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
तिवारी ने बताया कि मौके पर पूछताछ के दौरान पड़ोसियों और परिजनों से जानकारी मिली कि महिला के बेटे छैलू वर्मा ने अपनी 55 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से वार करके उनकी हत्या कर दी।

 

सीओ ने बताया कि मृतका के पति की लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छैलू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *