यूपी: घर में अकेली नहा रही थी महिला, तभी पड़ोसी युवकों ने की इतनी घिनौनी हरकत; मच गया बवाल

यूपी: घर में अकेली नहा रही थी महिला, तभी पड़ोसी युवकों ने की इतनी घिनौनी हरकत; मच गया बवाल
Featured Image

आगरा के थाना एकता क्षेत्र के गुतिला गांव में नहाते समय झांकने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने महिला के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उसके बेटे को भी पीटा गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।

गुतिला निवासी शमा ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह घर पर नहा रही थी। आरोप है कि पंकज और अंकित उसकी तरफ झांक रहे थे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद जितेंद्र, गुंजीत और शोरन भी वहां पहुंच गए। आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और सिर में ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

शोर सुनकर बेटा रिहान बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसकी आंख के पास अंदरूनी चोट आई है। पीड़िता ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एकता ने बताया कि पांच के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि गुतिला में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एकता पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *