राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मंत्री मनोज पांडेय का बड़ा बयान, बोले नकली सनातनियों का है षड्यंत्र

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मंत्री मनोज पांडेय का बड़ा बयान, बोले नकली सनातनियों का है षड्यंत्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मंत्री मनोज पांडेय का बड़ा बयान, बोले नकली सनातनियों का है षड्यंत्र

प्रतापगढ़, अमृत विचार : राम मंदिर चढ़ावा चोरी नकली सनातनियों का षड्यंत्र है। कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों का हिसाब किया जाएगा। उक्त बातें रविवार को पत्रकार वार्ता में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कही।
कैबिनेट मंत्री कहा कि जिन्होंने पानी पीपीकर भगवान राम को गाली और मां गंगा को नाला बताया। यहां तक कि रामचरित मानस भी जलवाया। यह सब गैर सनातनियों के षड्यंत्र का हिस्सा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विपक्षी पार्टी का नाम लिए बगैर कैबिनेट मंत्री लगातार हमलावर रहे। कहा कि आस्था पर चोट पहुंचाना नकली सनातनियों के कार्य का हिस्सा है। ऐसा घृणित कार्य करने वालों का हिसाब जल्द होगा। एसआईटी गहनता से मामले की जांच कर रही है। कहा कि आस्था पर चोट कौन पहुंचता है, यह सभी जानते हैं। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने से बड़ा पाप क्या होगा। ऐसे नकली सनातनियों का भी हिसाब जल्द ही किया जाएगा। यह सभी षड़यंत्र गैर सनातनियों के हैं, जो लोगों की आस्था को आहत कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने वरासत वन में वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ

रानीगंज,प्रतापगढ़ अमृत विचार  : वृक्षारोपण महायज्ञ महाअभियान का शुभारम्भ प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने ब्लाक शिवगढ़ के वरासत वन तौकलपुर में बरगद के पौध का वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने पीपल, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने पाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मौलश्री का पौधरोपण किया।

ब्लाक प्रमुख सत्यम ओझा, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, डॉ.शिव प्रताप सिंह सहित छात्र छात्राओं,शिक्षकों, स्वयंसेवको एवं जनसामान्य ने पौधरोपण किया। वहीं कैबिनेट मंत्री ने तुलसी सदन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उज्ज्वला योजना लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड एवं डेमो घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *